Train Cancelled: ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी खबर: अप्रैल में रेलवे ने रद्द कीं ये 14 बड़ी ट्रेनें, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

Edited By Updated: 01 Apr, 2026 11:45 AM

train cancellation alert 14 major trains suspended in april

अप्रैल महीने की शुरुआत के साथ ही ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने बिलासपुर–रायपुर रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने का फैसला लिया है।

नेशनल डेस्क: अप्रैल महीने की शुरुआत के साथ ही ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने बिलासपुर–रायपुर रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने का फैसला लिया है। इस फैसले से अलग-अलग राज्यों के यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस रूट पर बड़े स्तर पर मरम्मत और विकास कार्य किए जा रहे हैं। गोंदिया स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की मरम्मत और ट्रैक सुधार का काम जारी है, जिसके कारण मुख्य लाइन को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा है। इसके अलावा झारसुगुड़ा सेक्शन में नई रेलवे लाइन बिछाई जा रही है और अकलतरा स्टेशन पर यार्ड के आधुनिकीकरण का काम भी चल रहा है। इन सभी कार्यों की वजह से ट्रेन संचालन प्रभावित हुआ है।

किन-किन राज्यों पर पड़ेगा ट्रेन रद्द होने का असर?
इस फैसले का असर केवल छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं रहेगा। महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश और दिल्ली जैसे राज्यों के यात्रियों को भी परेशानी हो सकती है, क्योंकि इन राज्यों को जोड़ने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें रद्द की गई हैं। रेलवे ने 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच अलग-अलग तारीखों पर कुल 14 ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। इनमें 10 एक्सप्रेस और 4 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। प्रमुख ट्रेनों में शालीमार–लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस, कोरबा–अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, हज़रत निजामुद्दीन–रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस, ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस और विशाखापत्तनम–हज़रत निजामुद्दीन एक्सप्रेस शामिल हैं।


रद्द की गई ट्रेनों की सूची इस प्रकार है:
ट्रेन नंबर 12807 – विशाखापत्तनम से हज़रत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (निर्धारित तारीखों पर रद्द)
ट्रेन नंबर 12410 – हज़रत निजामुद्दीन से रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस (निर्धारित तारीखों पर रद्द)
ट्रेन नंबर 18237 – कोरबा से अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक रद्द)
ट्रेन नंबर 12101 – लोकमान्य तिलक टर्मिनल से शालीमार एक्सप्रेस (अलग-अलग तारीखों में रद्द)
ट्रेन नंबर 12102 – शालीमार से लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस (अलग-अलग तारीखों में रद्द)
ट्रेन नंबर 12808 – हज़रत निजामुद्दीन से विशाखापत्तनम एक्सप्रेस (निर्धारित तारीखों पर रद्द)
ट्रेन नंबर 18030 – शालीमार से लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस (4 अप्रैल से 24 अप्रैल तक रद्द)
ट्रेन नंबर 12409 – रायगढ़ से हज़रत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस (निर्धारित तारीखों पर रद्द)
ट्रेन नंबर 18238 – अमृतसर से बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (7 अप्रैल से 27 अप्रैल तक रद्द)
ट्रेन नंबर 18029 – लोकमान्य तिलक टर्मिनल से शालीमार एक्सप्रेस (6 अप्रैल से 26 अप्रैल तक रद्द)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!