महाराष्ट्र: तुलजा भवानी मंदिर में पिछले साल की तुलना में चढ़ा दोगुना चढ़ावा, प्रशासन ने बताई वजह

Edited By Updated: 09 Jul, 2023 02:01 PM

tulja bhavani temple receives double offerings as compared to last year

महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में स्थित मशहूर तुलजा भवानी मंदिर ने 2021-22 में 29 करोड़ रुपए के मुकाबले 2022-23 में करीब दोगुनी यानि 54 करोड़ रुपए की आय अर्जित की।

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में स्थित मशहूर तुलजा भवानी मंदिर ने 2021-22 में 29 करोड़ रुपए के मुकाबले 2022-23 में करीब दोगुनी यानि 54 करोड़ रुपए की आय अर्जित की। मंदिर प्रशासन ने यह जानकारी दी। मंदिर संस्थान के अध्यक्ष एवं उस्मानाबाद के जिलाधीश डॉ. सचिन ओमबेस ने शनिवार को कहा कि पिछले वित्त वर्ष में अर्जित 54 करोड़ रुपए में से श्रद्धालुओं द्वारा पैसे देकर किए गए दर्शन से 15 करोड़ रुपए की आय हुई, जबकि श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान से 19 करोड़ रुपए मिले।

 

सदियों पुराना तुलजा भवानी मंदिर उस्मानाबाद के तुलजापुर में स्थित है और हर साल लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं। जिलाधीश ने कहा, ‘‘हम मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं और इसके कारण आय बढ़ी है।

 

कई लोगों ने पैसे देकर दर्शन करने की सुविधा ली, जिसके लिए मंदिर प्रत्येक व्यक्ति से 500 रुपए का शुल्क लेता है।'' उन्होंने बताया कि पिछले महीने के अंत तक की गई गणना के अनुसार, 2009 से 2022 के बीच तुलजा भवानी मंदिर में कुल 207 किलोग्राम सोने और 2,570 किलोग्राम चांदी का चढ़ावा आया। जिलाधीश के मुताबिक, तुलजापुर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की अनुमति से बनाया जा रहा मास्टर प्लान आखिरी चरण में है और इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!