दिल्ली के पहाड़गंज में भीषण हादसा: आग बुझने के बाद इमारत से दो जले हुए शव बरामद, इलाके में सनसनी

Edited By Updated: 05 Mar, 2026 12:47 PM

two charred bodies recovered from the building after the fire was extinguished

मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक इमारत में आग लगने के बाद चौथी मंजिल से जले हुए दो शव बरामद किए गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क: मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक इमारत में आग लगने के बाद चौथी मंजिल से जले हुए दो शव बरामद किए गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। आग लगने की सूचना बुधवार शाम चार बजकर 38 मिनट पर मिली थी और यह आग इमारत की चौथी मंजिल पर स्थित खिलौनों के गोदाम में लगी थी।

डीएफएस के अधिकारी ने कहा, ''सूचना मिलते ही दमकल की 25 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।''' अधिकारी ने बताया कि इमारत की चौथी मंजिल पर एक अस्थायी ढांचा बनाया गया था, जहां खिलौनों का गोदाम था।

दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए कई घंटों तक मशक्कत की। अधिकारी ने कहा, ''आग पर बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजकर 20 पर काबू पा लिया गया, जिसके बाद गोदाम से जले हुए दो शव बरामद किए गए।'' उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है तथा आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है, जिसके लिए जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!