फिलिस्तीन में नवंबर में होने वाले संसदीय चुनाव टले, राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने इजराइल को बताया बाधा

Edited By Updated: 10 Oct, 2026 07:02 PM

palestinian president postpones legislative elections from nov 2026 to sept 2027

फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने राष्ट्रपति और संसदीय चुनावों की नई तारीख 11 सितंबर 2027 तय की है। पहले संसदीय चुनाव नवंबर 2026 में होने थे। इजराइली सैन्य कार्रवाई, गाजा का मानवीय संकट और चुनावी तैयारियों में बाधाओं को स्थगन की प्रमुख वजह बताया...

Ramallah: फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने राष्ट्रपति और संसदीय चुनावों को टालते हुए अब 11 सितंबर 2027 को कराने का आदेश जारी किया है। इससे पहले संसदीय चुनाव 28 नवंबर 2026 को होने थे। फिलिस्तीनी समाचार एजेंसी वफा के अनुसार, इजराइल की सैन्य कार्रवाई, बस्तियों का विस्तार और सुरक्षा संबंधी बाधाओं को चुनाव स्थगित करने की प्रमुख वजह बताया गया है।  फिलिस्तीनी नेतृत्व के मुताबिक, कब्जे वाले पूर्वी यरुशलम, वेस्ट बैंक और गाजा में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए अनुकूल राजनीतिक और सुरक्षा परिस्थितियां जरूरी हैं। गाजा में मानवीय संकट, पुनर्निर्माण की धीमी गति और इजराइली सेना की पूरी तरह वापसी नहीं होने को भी बड़ी बाधा बताया गया है।

 

वफा के अनुसार, पूर्वी यरुशलम और गाजा में चुनाव अधिकारियों तथा अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों की पहुंच पर प्रतिबंधों के कारण चुनावी तैयारियां भी प्रभावित हुई हैं। नए आदेश के तहत केंद्रीय चुनाव आयोग को तीनों फिलिस्तीनी क्षेत्रों में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने की तैयारियां शुरू करने का निर्देश दिया गया है। फिलिस्तीनी नेतृत्व ने कहा है कि चुनाव राजनीतिक संस्थाओं की लोकतांत्रिक वैधता बहाल करने और लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार के लिए महत्वपूर्ण हैं।  
फिलिस्तीन में आखिरी संसदीय चुनाव 2006 में हुए थे, जिनमें हमास ने महमूद अब्बास की फतह पार्टी को हराया था। इसके बाद राजनीतिक टकराव बढ़ा और 2007 में हमास ने गाजा पर नियंत्रण स्थापित कर लिया। तब से फिलिस्तीनी विधान परिषद की बैठक नहीं हुई है। वर्ष 2021 में भी राष्ट्रपति और संसदीय चुनाव कराने की योजना मतदान संबंधी गारंटी नहीं मिलने के कारण रद्द कर दी गई थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!