केरलम के अलप्पुझा में 'चोरी' की मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो युवकों की मौ/त

Edited By Updated: 03 Sep, 2026 10:25 AM

two youths no more after stolen motorcycle crashes in alappuzha

केरलम में अलप्पुझा के कैचूंडमुक्कु में संदिग्ध रूप से चोरी की गयी एक मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त होने से उस पर सवार दो युवकों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों और घायल युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस को...

अलप्पुझा : केरलम में अलप्पुझा के कैचूंडमुक्कु में संदिग्ध रूप से चोरी की गयी एक मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त होने से उस पर सवार दो युवकों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों और घायल युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस को संदेह है कि तीनों अलप्पुझा शहर के मननचेरी इलाके के रहने वाले हैं।

पुलिस के अनुसार हादसा तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुआ। तीनों युवक मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिससे मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अधिकारियों ने बताया कि तीनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था और मोटरसाइकिल तेज रफ्तार में चलाई जा रही थी। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। 

वहां पुलिस को दो युवक मृत मिले जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। पुलिस ने बताया कि घायल युवक को अलप्पुझा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। मृतकों की शिनाख्त के लिए पुलिस ने मोटरसाइकिल का पंजीकरण नंबर हासिल करने के बाद उसके पंजीकृत मालिक से संपर्क किया। 

अधिकारियों के अनुसार मोटरसाइकिल का मालिक फिलहाल शहर से बाहर है। उसने पुलिस को बताया कि उसने अपनी मोटरसाइकिल किसी को नहीं दी थी और वाहन मननचेरी स्थित उसके घर पर खड़ा था। पुलिस को दुर्घटनास्थल पर सिगरेट के कई पैकेट बिखरे हुए भी मिले हैं। पुलिस को संदेह है कि हादसे से पहले इन युवकों ने किसी दुकान से सिगरेट चुराई हो सकती हैं। पुलिस दुर्घटना के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। 

पुलिस ने बताया कि घायल युवक से भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि उसकी मदद से मृतकों की पहचान की जा सके। अलप्पुझा नॉर्थ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मोटरसाइकिल के मालिक से शिकायत भी प्राप्त करेगी। इसके बाद वाहन की संदिग्ध चोरी के संबंध में अलग से जांच की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!