UGC Fake University List 2026: सावधान! कहीं आपकी यूनिवर्सिटी भी तो फर्जी नहीं? देखें 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की लिस्ट

Edited By Updated: 21 Feb, 2026 06:26 PM

ugc has released the list of fake universities for 2026

UGC ने बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ को रोकने के लिए सख्त कदम उठाया है। आयोग ने आधिकारिक तौर पर 32 ऐसे संस्थानों की लिस्ट जारी की है, जो बिना किसी वैधानिक मान्यता के डिग्रियां बांट रहे हैं। UGC ने साफ किया है कि इन संस्थानों द्वारा दी गई किसी भी...

UGC Fake University List 2026: UGC ने बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ को रोकने के लिए सख्त कदम उठाया है। आयोग ने आधिकारिक तौर पर 32 ऐसे संस्थानों की लिस्ट जारी की है, जो बिना किसी वैधानिक मान्यता के डिग्रियां बांट रहे हैं। UGC ने साफ किया है कि इन संस्थानों द्वारा दी गई किसी भी डिग्री की कोई कानूनी मान्यता नहीं होगी और ये सरकारी नौकरियों या आगे की पढ़ाई के लिए पूरी तरह अमान्य होंगी।

दो साल में तेजी से बढ़ा अवैध संस्थानों का आंकड़ा

इन फर्जी विश्वविद्यालयों का नेटवर्क लगातार बढ़ रहा है। पिछले 2 सालों में इनकी संख्या 20 से 32 तक पहुँच गई है। यह आंकड़ा दिखाता है कि शिक्षा के नाम पर ठगी करने वाले केंद्र अब और अधिक सक्रिय हो गए हैं।

PunjabKesari

दिल्ली बनी 'फेक यूनिवर्सिटी' का गढ़

आंकड़ों के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली इस लिस्ट में शीर्ष पर है। दिल्ली के अकेले 12 संस्थानों को फर्जी पाया गया है। इनमें प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:

  • आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एंड फिजिकल हेल्थ साइंस
  • यूनाइटेड नेशन्स यूनिवर्सिटी और वॉकेशनल यूनिवर्सिटी
  • कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड
  • आध्यात्मिक विश्वविद्यालय और विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी
  • इसके अलावा मैनेजमेंट और टेक्नोलॉजी से जुड़े कई अन्य संस्थान भी रडार पर हैं।

उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों का हाल

दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश का नंबर आता है, जहाँ 4 संस्थानों को अवैध घोषित किया गया है। इनमें प्रयागराज का 'गांधी हिन्दी विद्यापीठ' और अलीगढ़ का 'नेताजी सुभाष चंद्र बोस ओपन यूनिवर्सिटी' जैसे नाम शामिल हैं।

अन्य राज्यों का हाल

  • महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल: 2-2 संस्थान
  • कर्नाटक और आंध्र प्रदेश: 2-2 संस्थान
  • पुडुचेरी: 2 संस्थान
  • हरियाणा, राजस्थान, झारखंड, केरल और अरुणाचल प्रदेश से भी 1-1 संस्थान इस काली सूची में जगह बना चुके हैं।

PunjabKesari

UGC ने दी छात्रों और पेरेंट्स को सलाह

UGC ने अभिभावकों और छात्रों को कड़ी सलाह दी है कि वे किसी भी संस्थान में प्रवेश लेने और फीस भरने से पहले UGC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उसकी Affiliation की जांच जरूर करें। विज्ञापनों और बड़े नामों के झांसे में आने से आपकी मेहनत की कमाई और कीमती समय दोनों बर्बाद हो सकते हैं।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!