US ने भारत के लिए ट्रैवल एडवाइजरी में किया बदलाव,  नागरिकों को यात्रा पर विचार करने की सलाह

Edited By Updated: 20 Jul, 2021 09:42 AM

us changes travel advisory for india

अमेरिका ने भारत के लिए यात्रा परामर्श में बदलाव करते हुए अब इसे उच्चतम ‘स्तर चार'' से ‘स्तर तीन'' कर दिया है। ‘स्तर चार'' का अर्थ है बिल्कुल यात्रा नहीं करना और ‘स्तर तीन'' में नागरिकों से अपनी यात्रा पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया जाता है।...

नेशनल डेस्क: अमेरिका ने भारत के लिए यात्रा परामर्श में बदलाव करते हुए अब इसे उच्चतम ‘स्तर चार' से ‘स्तर तीन' कर दिया है। ‘स्तर चार' का अर्थ है बिल्कुल यात्रा नहीं करना और ‘स्तर तीन' में नागरिकों से अपनी यात्रा पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया जाता है। अमेरिका ने पाकिस्तान के लिए भी यात्रा परामर्श में सुधार कर इसे ‘स्तर चार' से ‘स्तर तीन' किया है। 

राहत के साथ आफत भी लाया मानसून, देश भर में आज भी जारी रहेगा भारी बारिश का सिलसिला
 

क्षेत्र में कोविड-19 वैश्विक महामारी की स्थिति पर विचार करने के बाद विदेश मंत्रालय ने सोमवार को भारत और पाकिस्तान के यात्रा परामर्श में सुधार किया। विदेश मंत्रालय ने  कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने भारत के लिए ‘स्तर तीन' यात्रा स्वास्थ्य नोटिस जारी किया है। मंत्रालय ने कहा, कि यदि आप एफडीए द्वारा अधिकृत कोविड-19 रोधी टीकों की पूरी खुराक ले चुके हैं तो आपके संक्रमित होने और आप में गंभीर लक्षण दिखने का जोखिम कम हो सकता है। 

पेगासस हैकिंग मामले में एक और खुलासा, राहुल गांधी और प्रशांत किशोर के फोन नंबर भी निशाने पर

किसी भी अंतरराष्ट्रीय यात्रा की योजना बनाने से पहले कृपया टीकाकरण और बिना टीकाकरण वाले यात्रियों के लिए सीडीसी के विशिष्ट सुझावों की समीक्षा करें। कोविड-19 के चलते भारत की यात्रा पर पुनर्विचार करें। अपराध और आतंकवाद के कारण सावधानी बरतें।'' सीडीसी ने हालांकि कोविड-19 की स्थिति के मद्देनजर पाकिस्तान के लिए ‘स्तर दो' का यात्रा स्वास्थ्य नोटिस जारी किया था, लेकिन देश में आतंकवाद की स्थिति को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने ‘स्तर तीन' का परामर्श बरकरार रखा है। 

Monsoon Session:  दूसरे दिन भी हंगामे के आसार, संजय सिंह ने पेगासस मुद्दे पर दिया शून्यकाल नोटिस

मंत्रालय ने कहा कि आतंकवाद और सांप्रदायिक हिंसा के कारण पाकिस्तान की यात्रा पर पुनर्विचार करें। कोविड-19 के कारण पाकिस्तान को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। कुछ इलाकों में खतरा बढ़ गया है। यात्रा परामर्श अच्छी तरह पढ़ें।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!