संतोषी माता मंदिर में हंगामा, मूर्ति पर लकड़ियां फेंकने के आरोप में US रेजिडेंट गिरफ्तार

Edited By Updated: 04 Oct, 2026 02:11 AM

us resident arrested for throwing wood at statue

तेलंगाना के हैदराबाद में श्री संतोषी माता मंदिर में देवी की मूर्ति पर लकड़ियां फेंकने के आरोप में मानसिक रूप से अस्वस्थ अमेरिका निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

हैदराबादः तेलंगाना के हैदराबाद में श्री संतोषी माता मंदिर में देवी की मूर्ति पर लकड़ियां फेंकने के आरोप में मानसिक रूप से अस्वस्थ अमेरिका निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। घटना शुक्रवार सुबह की है। आरोपी की पहचान संगारेड्डी मूल के अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में रहने वाले इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर मोहम्मद अब्दुल अंसारी उर्फ अब्दुल्ला अंसारी के रूप में हुई है, जो मानसिक स्वास्थ्य का इलाज करवाने के लिए फिलहाल अस्थायी रूप से हैदराबाद में रह रहा था।

श्रद्धालुओं और मंदिर के कर्मचारियों ने उसे रोक लिया था। सूचना मिलने पर चैतन्यपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। श्री संतोषी माता देवस्थानम के अध्यक्ष पोटेले श्रीनिवास यादव की दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

आरोपी को अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी बीमारी के इलाज के लिए लगभग चार महीने पहले भारत आया था। पुलिस ने कहा कि जांच के हिस्से के रूप में इस दावे का सत्यापन किया जा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!