Weather Update: इन राज्यों में चलेगी तेज हवाएं, शीत लहर और घना कोहरा... जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम मिजाज

Edited By Updated: 04 Jan, 2026 08:23 PM

weather strong winds expected in these states

उत्तर भारत में ठंड का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और शीत लहर ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। आने वाले दिनों में हालात और चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले एक सप्ताह तक उत्तर भारत और इससे सटे मध्य...

नेशनल डेस्क: उत्तर भारत में ठंड का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और शीत लहर ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। आने वाले दिनों में हालात और चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले एक सप्ताह तक उत्तर भारत और इससे सटे मध्य भारत के कई हिस्सों में रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसका सीधा असर सड़क, रेल और हवाई यातायात पर पड़ सकता है।

कई राज्यों में शीत लहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने सोमवार, 5 जनवरी को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ इलाकों में शीत लहर की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में ठंडी हवाओं के तेज होने और तापमान में और गिरावट की आशंका जताई गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना रह सकता है, जिससे ठंड का असर और ज्यादा महसूस होगा।

घना कोहरा बढ़ाएगा मुश्किलें

IMD के अनुसार, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सुबह और देर रात घना कोहरा छाने की संभावना है। कई स्थानों पर दृश्यता बेहद कम हो सकती है, जिससे वाहन चालकों को खास सतर्कता बरतनी होगी। ठंड और कोहरे के इस दोहरे असर से आम लोगों के साथ-साथ किसान और रोजाना सफर करने वालों की परेशानियां बढ़ सकती हैं।

पहाड़ों में बदलेगा मौसम का मिजाज

‘मौसम तक’ के संस्थापक और किसान तक के प्रमुख मौसम व्लॉगर देवेंद्र त्रिपाठी के मुताबिक, मैदानी इलाकों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की मौसमी हलचल देखने को मिल सकती है। उन्होंने बताया कि 5 जनवरी को कश्मीर से लेकर उत्तराखंड तक पहाड़ों में शाम के समय बादल छा सकते हैं। देवेंद्र के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के कुछ सीमित इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी शाम के समय हल्का हिमपात हो सकता है। भले ही यह गतिविधि व्यापक न हो, लेकिन इससे ठंड और बढ़ने के आसार हैं।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा हाल?

दिल्ली और एनसीआर में 5 जनवरी को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। हालांकि सुबह के समय कई इलाकों में हल्की धुंध और कुछ जगहों पर मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। राजधानी में न्यूनतम तापमान करीब 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान लगभग 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। देवेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि दोपहर से पहले मौसम अपेक्षाकृत साफ रहेगा, लेकिन दोपहर के बाद पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छा सकते हैं, जिससे तापमान में हल्की गिरावट महसूस हो सकती है।

दक्षिण भारत में बदलेगा मौसम का रुख

उत्तर भारत के उलट, दक्षिण भारत में मौसम धीरे-धीरे करवट ले सकता है। देवेंद्र के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक वायु संचार प्रणाली विकसित हो रही है, जिसके चलते तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में बादलों की संख्या बढ़ेगी। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अच्छी बारिश होने की संभावना है। कर्नाटक, बेंगलुरु और तेलंगाना के कई हिस्सों में भी जल्द बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं, जिससे मौसम ठंडा और सुहावना हो जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!