Rain Alert: बढ़ती गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने इन 7 राज्यों में हल्की से भारी बारिश का जारी किया अलर्ट

Edited By Updated: 11 Mar, 2026 08:23 AM

weather update imd rajasthan delhi imd rain alert jharkhand west bengal

देश के कई हिस्सों में सूरज के तेवर अब तीखे होने लगे हैं। दिन की शुरुआत उमस और बढ़ते तापमान के साथ हो रही है, जिससे लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि आने वाले दिनों में उत्तर भारत के कई इलाकों में पारा सामान्य से...

नेशनल डेस्क: देश के कई हिस्सों में सूरज के तेवर अब तीखे होने लगे हैं। दिन की शुरुआत उमस और बढ़ते तापमान के साथ हो रही है, जिससे लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि आने वाले दिनों में उत्तर भारत के कई इलाकों में पारा सामान्य से काफी ऊपर जा सकता है। एक तरफ जहां मैदानी इलाकों में लू जैसी स्थिति की आहट है, वहीं दूसरी ओर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद है।

अगले दो दिनों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। यही हाल गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों का भी है, जहां पारा सामान्य से 4 से 6 डिग्री ऊपर जाने का अनुमान है। हालांकि, इस गर्मी के बीच राहत की बूंदें भी बरसेंगी। मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में हल्की से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान धूल भरी हवाएं 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।

पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में नए सिस्टम की आहट
पहाड़ों की बात करें तो 16 मार्च तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी का सिलसिला चलता रहेगा। विशेषकर 11 और 12 मार्च को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। 11 मार्च को तो जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान भी जताया गया है। मौसम के इस बदलते गणित के बीच 14 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया 'वेस्टर्न डिस्टर्बेंस' सक्रिय होने वाला है, जो एक बार फिर कई राज्यों के मौसम का रुख पलट सकता है।

दिल्ली से राजस्थान और यूपी तक मौसम का हाल
राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों (NCR) में भी गर्मी ने अपनी दस्तक दे दी है। अगले दो दिनों तक यहाँ हल्के बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। उत्तर प्रदेश में भी मौसम के मिजाज बदले हुए हैं; पश्चिमी यूपी के मेरठ, शामली और बुलंदशहर जैसे जिलों में 15 से 16 मार्च के बीच हल्की फुल्की बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान के हालात थोड़े ज्यादा चुनौतीपूर्ण हैं, जहाँ कई जिलों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। हालांकि, यहाँ भी राहत की उम्मीद है क्योंकि 14 और 15 मार्च के आसपास राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में छिटपुट बारिश होने के संकेत मिले हैं। हिमाचल प्रदेश, जो फिलहाल सुहावने मौसम का आनंद ले रहा है, वहां भी 16 मार्च तक बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की आशंका बनी हुई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!