Heavy Rain Alert: हो जाएं तैयार! कल होगी गरज- चमक के साथ बारिश, चलेंगी तेज हवाएं, IMD का इन राज्यों में अलर्ट

Edited By Updated: 07 Mar, 2026 08:48 PM

heavy rain alert tomorrow will bring thunderstorms strong winds imd alert

उत्तर भारत में 8 मार्च को मौसम अस्थिर रहने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी...

नेशनल डेस्कः भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 8 मार्च के लिए उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश समेत कई क्षेत्रों में मौसम अस्थिर रहने वाला है। इन इलाकों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, वहीं तेज हवाओं के कारण मौसम में अचानक बदलाव आ सकता है।

बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में 8 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इन राज्यों में गरज-चमक के साथ कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे बाहर गतिविधियाँ प्रभावित हो सकती हैं।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में 8 मार्च को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। विभाग के अनुसार दिन के समय तापमान थोड़ा अधिक महसूस हो सकता है, लेकिन बारिश के बाद इसमें गिरावट देखने को मिल सकती है। उत्तर प्रदेश और बिहार में भी कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश कुछ स्थानों पर फसलों के लिए लाभकारी हो सकती है, लेकिन तेज हवाओं से नुकसान की आशंका भी बनी रहेगी।

पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 8 मार्च को बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। इससे इन इलाकों में तापमान गिर सकता है और ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने यात्रा कर रहे लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि बारिश और तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें और आवश्यक सावधानी बरतें।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!