Bengal New CM: आज लग सकती पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर, ये एक चेहरा सबसे टाॅप पर

Edited By Updated: 08 May, 2026 08:26 AM

west bengal bjp bengal cm amit shah suvendu adhikari bjp legislature party

Bengal New CM: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के बाद अब भाजपा राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करने जा रही है। इसको लेकर राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा तेज हो गई है। पार्टी शुक्रवार को विधायक दल की बैठक में अपने नेता का...

Bengal New CM: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के बाद अब भाजपा राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करने जा रही है। पार्टी शुक्रवार को विधायक दल की बैठक में अपने नेता का चुनाव करेगी, जिसके बाद मुख्यमंत्री के नाम पर आधिकारिक मुहर लग जाएगी।भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को कोलकाता पहुंचेंगे।

अमित शाह की मौजूदगी में होगी बड़ी बैठक
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, नवनिर्वाचित विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार शाम 4:00 बजे कोलकाता के न्यूटाउन स्थित विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में बुलाई गई है। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। उनकी निगरानी में ही विधायक दल के नेता (मुख्यमंत्री) का चयन किया जाएगा।

सुवेंदु अधिकारी का नाम सबसे आगे
मुख्यमंत्री की रेस में सुवेंदु अधिकारी का पलड़ा सबसे भारी नजर आ रहा है। सुवेंदु ने इस चुनाव में ममता बनर्जी को उनके गढ़ भवानीपुर में हराकर अपनी ताकत साबित की है। इससे पहले 2021 में उन्होंने नंदीग्राम में भी ममता बनर्जी को मात दी थी, जिसके चलते उन्हें इस जिम्मेदारी का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

इसके अलावा पार्टी के कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम भी चर्चा में हैं, लेकिन राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सुवेंदु अधिकारी सबसे मजबूत दावेदार के रूप में उभरे हैं। नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां भी लगभग पूरी कर ली गई हैं। जानकारी के अनुसार, 9 मई शनिवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित होगा। खास बात यह है कि इसी दिन गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती भी मनाई जाएगी। शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!