चेहरे पर अचानक मोटे बाल उगने लगे? तो तुरंत हो जाएं सतर्क, इसके पीछे छिपी हो सकती है बड़ी बीमारी

Edited By Updated: 20 Jun, 2026 11:21 AM

hirsutism pcos hormonal imbalance thyroid cushing syndrome adrenal gland

Face Hair Growth: महिलाओं के चेहरे पर हल्के-फुल्के बाल होना सामान्य माना जाता है, लेकिन जब ये बाल अचानक मोटे, काले और तेजी से बढ़ने लगें, खासकर ऊपरी होंठ, ठुड्डी, गर्दन या चेहरे पर, तो यह शरीर में किसी अंदरूनी गड़बड़ी का इशारा हो सकता है। मेडिकल...

Face Hair Growth: महिलाओं के चेहरे पर हल्के-फुल्के बाल होना सामान्य माना जाता है, लेकिन जब ये बाल अचानक मोटे, काले और तेजी से बढ़ने लगें, खासकर ऊपरी होंठ, ठुड्डी, गर्दन या चेहरे पर, तो यह शरीर में किसी अंदरूनी गड़बड़ी का इशारा हो सकता है। मेडिकल भाषा में इसे Hirsutism कहा जाता है। यह प्राॅब्लम अक्सर तब होती है जब शरीर में पुरुष हार्मोन (Androgen) का लेवल बढ़ जाता है या शरीर इन हार्मोन्स के प्रति ज्यादा संवेदनशील हो जाता है। 

जब चेहरे, ठुड्डी, ऊपरी होंठ या गर्दन पर मोटे और गहरे बाल तेजी से बढ़ने लगें, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। कई स्टडी में यह बात सामने आई है कि यह बदलाव केवल ब्यूटी से जुड़ी समस्या नहीं, बल्कि शरीर में चल रही किसी अंदरूनी गड़बड़ी या गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। आईए जानते है पूरी डिटेल....

1. PCOS (Polycystic Ovary Syndrome)
यह महिलाओं में सबसे आम कारणों में से एक है।
PCOS में हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे चेहरे और शरीर पर अनचाहे बाल बढ़ सकते हैं। इसके साथ ही ये लक्षण भी दिख सकते हैं:
पीरियड्स का अनियमित होना
वजन तेजी से बढ़ना
मुंहासे (Acne)

2. Thyroid की समस्या
थायराइड हार्मोन कम या ज्यादा होने पर शरीर का पूरा मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है। इसका असर बालों की ग्रोथ पर भी पड़ता है।
इसके अन्य लक्षण हो सकते हैं:
लगातार थकान
वजन बढ़ना या घटना
मूड स्विंग्स जैसी समस्या सामने आने लगती है। 

3. Cushing Syndrome
इस स्थिति में शरीर में Cortisol हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है।
इसका असर चेहरे और शरीर पर बाल बढ़ने के साथ-साथ कई अन्य समस्याओं के रूप में दिखता है:
वजन तेजी से बढ़ना
ब्लड प्रेशर का बढ़ना
मांसपेशियों में कमजोरी

4. Adrenal Gland से जुड़ी समस्या
एड्रिनल ग्रंथि ज्यादा एंड्रोजन हार्मोन बनाने लगे तो महिलाओं में पुरुषों जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं।
संभावित लक्षण:
चेहरे पर ज्यादा बाल
आवाज का भारी होना
मुंहासों में बढ़ोतरी

कब हो सतर्क
अगर चेहरे पर बाल अचानक तेजी से बढ़ने लगें और इसके साथ ऊपर बताए गए लक्षण भी दिखाई दें, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह किसी हार्मोनल या गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है।

Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई जानकारी किसी भी प्रकार की चिकित्सकीय सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या लक्षण के लिए योग्य डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!