Edited By Rohini Oberoi,Updated: 04 Dec, 2025 01:22 PM

प्यार का महीना (फरवरी) आने से पहले ही सोशल मीडिया पर प्रपोज़ल को लेकर एक मज़ेदार बहस छिड़ गई है। आमतौर पर देखा जाता है कि लड़के ही लड़कियों को गिफ़्ट देते हैं और प्रपोज़ भी करते हैं लेकिन क्या कभी लड़कियों ने आगे बढ़कर लड़कों को प्रपोज़ किया है? इसी...
Why don't girls propose? प्यार का महीना (फरवरी) आने से पहले ही सोशल मीडिया पर प्रपोज़ल को लेकर एक मज़ेदार बहस छिड़ गई है। आमतौर पर देखा जाता है कि लड़के ही लड़कियों को गिफ़्ट देते हैं और प्रपोज़ भी करते हैं लेकिन क्या कभी लड़कियों ने आगे बढ़कर लड़कों को प्रपोज़ किया है? इसी सवाल का एक अजीबोगरीब और हास्यपद जवाब इन दिनों एक वायरल रील (Reel) के माध्यम से दिया जा रहा है जिसने लोगों को हँसने पर मजबूर कर दिया है।
लक्ष्मण और शूर्पणखा से जुड़ा खौफ
सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की बड़े ही मज़ाकिया अंदाज़ में यह बताती दिखाई दे रही है कि क्यों लड़कियां प्रपोज़ करने में कभी आगे से पहल नहीं करतीं। वीडियो में लड़कियों के पहल न करने की वजह को रामायण (Ramayana) की एक घटना से जोड़ दिया गया है जहां लक्ष्मण जी ने जब शूर्पणखा (Suparna Khan/Surpanakha) के प्रपोज़ल को ठुकराया था तो उनकी नाक काट दी थी। लड़की मज़े लेते हुए कहती है कि बेचारी लड़कियां बहुत डरती हैं और वह कभी किसी लड़के को आगे से प्रपोज़ नहीं करतीं क्योंकि उन्हें डर है कि कहीं उनका हश्र भी शूर्पणखा जैसा न हो जाए!
यूज़र्स बोले: हर लड़का लक्ष्मण नहीं होता
यह वीडियो Soniya Soniya नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है और इसे लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो पर सोशल मीडिया यूज़र्स तरह-तरह के मज़ेदार रिएक्शन दे रहे हैं।
एक यूज़र ने इस डर पर कमेंट करते हुए लिखा, "हर लड़का लक्ष्मण नहीं होता," जिसका मतलब था कि लड़कियों को कोशिश करनी चाहिए।
एक और यूज़र ने लड़की के सेंस ऑफ ह्यूमर (Sense of Humor) की तारीफ करते हुए कहा, "आपका सेंस ऑफ ह्यूमर गज़ब का है।"
कुछ यूज़र्स ने लड़की को हौसला देते हुए लिखा, "आप कोशिश कर सकती हैं आपके साथ कोई ऐसा नहीं करेगा।"
यह वायरल थ्योरी साफ बताती है कि समाज के गंभीर मुद्दों पर भी लोग कैसे हल्के-फुल्के अंदाज़ में चर्चा कर रहे हैं।