Winter Weather: 10 दिसंबर के बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट

Edited By Updated: 04 Dec, 2024 08:13 AM

winter weather cold december weather december rain imd weather

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देशभर में मौसम के बदलते स्वरूप की जानकारी दी है। उत्तर भारत में ठंड बढ़ने लगी है, जहां कोहरे का असर बढ़ रहा है। वहीं, दक्षिण भारत के राज्यों में चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ के कारण बारिश के साथ ठंड का असर दिख रहा है।...

नेशनल डेस्क; उत्तर भारत में सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। दिल्ली-NCR में आने वाले दिनों में ठंडी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे ठिठुरन बढ़ेगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि 10 दिसंबर के बाद दिल्ली में कोहरे और शीतलहर का असर दिखेगा। हालांकि, फिलहाल राजधानी का मौसम शुष्क बना हुआ है। दिल्ली-NCR में अभी गुलाबी ठंड महसूस हो रही है, लेकिन घने कोहरे और हाड़ कंपाने वाली ठंड का इंतजार है।

15 दिसंबर के बाद ठंड में बढ़ोतरी का अनुमान
IMD के अनुसार, 15 दिसंबर के बाद देशभर में ठंड का असर बढ़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर भारत में कोहरा घने रूप में छाएगा और शीतलहर चलेगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ मैदानी क्षेत्रों में ठंडी हवाओं का असर महसूस होगा।

दिल्ली-NCR का हाल
दिसंबर के पहले सप्ताह में दिल्ली का मौसम साफ बना हुआ है। हल्की ठंड महसूस की जा रही है, लेकिन कोहरा या बारिश नहीं हो रही। IMD ने 10 दिसंबर तक मौसम के इसी तरह रहने की संभावना जताई है। हालांकि, 7-8 दिसंबर के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश होगी, लेकिन दिल्ली में बारिश की संभावना नहीं है। आज, 4 दिसंबर 2024, को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 13.05°C और अधिकतम 27.25°C दर्ज किया गया।

दक्षिण भारत और तटीय राज्यों का मौसम
चक्रवात ‘फेंगल’ के चलते दक्षिण भारत के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है।  केरल, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना, लक्षद्वीप, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण कोंकण, गोवा, विदर्भ के कुछ हिस्सों और दक्षिण ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

हिमालयी इलाकों में बर्फबारी के संकेत
7 दिसंबर की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे 7-9 दिसंबर के बीच पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 8 दिसंबर को उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है।

आगामी हफ्तों में सर्दी का असर बढ़ेगा
अगले कुछ दिनों तक देशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन 15 दिसंबर के बाद ठंड जोर पकड़ेगी। घने कोहरे, शीतलहर और गिरते तापमान के कारण पूरे देश में सर्दी का प्रभाव महसूस होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!