पहलवान विनेश फोगाट ने छोड़ी रेलवे की नौकरी, कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान, इस्तीफा भेजकर कही ये बात

Edited By Updated: 06 Sep, 2024 02:26 PM

wrestler vinesh phogat quits railway job announces joining congress

प्रसिद्ध पहलवान विनेश फोगाट ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारतीय रेलवे की नौकरी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस बारे में खुद ही जानकारी दी और यह भी बताया कि रेलवे में उनके कार्यकाल का समय उनके जीवन के सबसे यादगार और सम्मानित समयों में...

नेशनल डेस्क: प्रसिद्ध पहलवान विनेश फोगाट ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारतीय रेलवे की नौकरी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस बारे में खुद ही जानकारी दी और यह भी बताया कि रेलवे में उनके कार्यकाल का समय उनके जीवन के सबसे यादगार और सम्मानित समयों में से एक रहा है। विनेश ने अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने भारतीय रेलवे परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

रेलवे सेवा से इस्तीफा और कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा
विनेश फोगाट ने अपने इस्तीफे के बारे में बताते हुए कहा, "मेरे जीवन के इस मोड़ पर मैंने रेलवे सेवा से अलग होने का निर्णय लिया है और अपना त्यागपत्र भारतीय रेलवे के अधिकारियों को सौंप दिया है। मैं रेलवे परिवार की हमेशा आभारी रहूंगी जिन्होंने मुझे राष्ट्र की सेवा करने का यह अवसर प्रदान किया।" विनेश फोगाट और उनके साथी पहलवान बजरंग पूनिया आज आधिकारिक तौर पर कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। इससे पहले, विनेश ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की है, जो कि एक शिष्टाचार भेंट के रूप में देखी जा रही है। बजरंग पूनिया भी इस मुलाकात में शामिल होने वाले हैं।

यह भी पढ़ें : बारिश से मची तबाही, 170 बच्चों समेत 337 लोगों की मौत, 5 हजार से ज्यादा लोग बेघर

विनेश फोगाट का राजनीति में संभावित प्रवेश

विनेश फोगाट का कांग्रेस में शामिल होना हरियाणा की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत दे सकता है। उनकी पहचान और खाप पंचायतों तथा किसानों के साथ मजबूत रिश्ते उन्हें आगामी चुनाव में समर्थन दिला सकते हैं। यह बदलाव हरियाणा विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण हो सकता है और उनकी राजनीतिक भूमिका को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।


यह भी पढ़ें : Public Holiday: स्कूल-कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर दो दिन रहेंगे बंद, जानिए क्या है वजह

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखें
हरियाणा विधानसभा चुनाव 5 अक्टूबर 2024 को होगा और मतगणना 8 अक्टूबर 2024 को की जाएगी। पहले यह चुनाव 1 और 4 अक्टूबर को प्रस्तावित था, लेकिन चुनाव आयोग ने इसे बदलकर 5 अक्टूबर किया है। आयोग ने यह बदलाव बिश्नोई समाज की परंपराओं और उत्सवों का सम्मान करने के लिए किया है, जो आसोज अमावस्या पर अपने गुरु जम्बेश्वर की स्मृति में उत्सव मनाते हैं। राजस्थान की नोखा तहसील में यह मेला पिछले 490 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जाता रहा है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!