Edited By Mehak,Updated: 17 Dec, 2025 02:14 PM

रतलाम जिले के पूर्व विधायक और कांग्रेस के वर्तमान जिला अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इसे पारिवारिक दायित्व और विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी जिम्मेदारियों का हवाला देते हुए बताया। इस अचानक इस्तीफे ने रतलाम और प्रदेश...
नेशनल डेस्क : मध्य प्रदेश कांग्रेस में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियों की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन रतलाम जिले से पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहां के पूर्व विधायक और वर्तमान जिला अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
इस अचानक इस्तीफे की खबर ने रतलाम जिले के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस में हड़कंप मचा दिया है। गेहलोत ने अपना इस्तीफा सीधे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को भेजा। पार्टी में चर्चा है कि इस्तीफे के पीछे कलेह की वजह हो सकती है, लेकिन हर्षविजय गेहलोत ने इसे निजी कारणों से जोड़ा है।
इस्तीफे का कारण
हर्षविजय गेहलोत ने अपने इस्तीफे में कहा है कि वे पारिवारिक दायित्व और विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कार्यों के कारण जिला अध्यक्ष के पद को पूरी तरह निभा नहीं पा रहे हैं। यही कारण है कि उन्होंने जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया।
इस इस्तीफे के बाद रतलाम जिले में कांग्रेस संगठन की मजबूती और आगामी गतिविधियों पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। पार्टी नेतृत्व अब इस स्थिति का आकलन कर आगामी रणनीति बनाने में जुटा है।