Edited By Parveen Kumar,Updated: 03 Sep, 2025 10:04 PM

राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। बुधवार (3 सितंबर 2025) को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान (205.33 मीटर) को पार करते हुए 207.40 मीटर तक पहुंच गया है।
नेशनल डेस्क: राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। बुधवार (3 सितंबर 2025) को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान (205.33 मीटर) को पार करते हुए 207.40 मीटर तक पहुंच गया है।
नदी में बढ़ते पानी के कारण कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। सुरक्षा के मद्देनजर, दिल्ली सचिवालय की ओर जाने वाले एक प्रमुख रास्ते को बंद कर दिया गया है। इससे आवागमन प्रभावित हुआ है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रशासन ने स्थिति पर कड़ी नजर रखी हुई है और लोगों को नदी के पास न जाने की सलाह दी है। दिल्ली में और बारिश होने की संभावना के कारण जलस्तर और बढ़ सकता है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं।