चमड़ी छोड़ अब इस चीज पर टैटू बनवा रहे हैं युवा, जानकर रह जाएंगे दंग; लोग बोले- लगता है अब...

Edited By Updated: 22 Sep, 2025 04:43 PM

young people are now getting tattoos on this object leaving their skin behind

फैशन की दुनिया में नए-नए ट्रेंड रोज सामने आते हैं, लेकिन चीन से आया यह ट्रेंड लोगों को चौंका रहा है। यहां युवा अब दांतों पर टैटू बनवाने लगे हैं। यह सुनने में अजीब जरूर लगता है, लेकिन हकीकत यह है कि टैटू सीधे दांतों पर नहीं बनाए जाते, बल्कि 3D...

नेशनल डेस्क : फैशन की दुनिया में नए-नए ट्रेंड रोज सामने आते हैं, लेकिन चीन से आया यह ट्रेंड लोगों को चौंका रहा है। यहां युवा अब दांतों पर टैटू बनवाने लगे हैं। यह सुनने में अजीब जरूर लगता है, लेकिन हकीकत यह है कि टैटू सीधे दांतों पर नहीं बनाए जाते, बल्कि 3D प्रिंटिंग से बने छोटे क्राउन पर डिजाइन बनाकर उसे दांत पर चढ़ा दिया जाता है।

इस टैटू को बनवाना न तो दर्दनाक है और न ही जटिल। पहले क्राउन तैयार किया जाता है, फिर उस पर डिजाइन, अक्षर, या कोई चित्र उकेरा जाता है। इसके बाद इसे असली दांत के ऊपर फिट कर दिया जाता है। लोग अपने लकी नंबर, पसंदीदा अक्षर या शुभ शब्द भी इन क्राउन पर बनवाते हैं। कुछ क्लीनिक तो अब क्राउन के साथ मुफ्त टैटू डिज़ाइन देने का ऑफर भी दे रहे हैं।

डॉक्टरों की सख्त चेतावनी

हालांकि, इस ट्रेंड को लेकर डेंटल एक्सपर्ट्स ने चेतावनी भी दी है। शंघाई के डॉक्टरों का कहना है कि क्राउन पर डिज़ाइन उकेरने से वह कमजोर हो सकता है और जल्दी घिस सकता है। इसलिए दांतों पर टैटू बनवाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

यह भी पढ़ें - नरेंद्र मोदी के बाद इस शख्स को देश का अगला PM बनाना चाहती हैं जनता, सर्वे में आया चौंकाने वाला नाम

सोशल मीडिया पर मचा तहलका

सोशल मीडिया पर इस फैशन ने तहलका मचा दिया है। किसी को यह आइडिया क्रिएटिव लगा तो किसी ने इसे दांतों की सेहत के लिए खतरनाक बताया। एक यूजर ने मजाक में लिखा, 'ये वही लोग हैं जिनके दांत किसी भी चीज़ को चबा सकते हैं, उन दांतों पर टैटू बनवाना कोई बड़ी बात नहीं।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'लगता है अब चमड़ी पर जगह कम पड़ गई थी।'

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!