सेना की भर्ती के लिए जा रहा हूं...ये कहते हुए संसद के बाहर युवक ने किया विरोध-प्रदर्शन

Edited By Updated: 13 Dec, 2023 08:47 PM

youth protested outside parliament saying i am going for army recruitment

संसद भवन के बाहर बुधवार को विरोध-प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए अमोल शिंदे ने महाराष्ट्र के लातूर जिले में अपने परिवार से कहा था कि वह सेना के भर्ती अभियान में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली जा रहा है। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क : संसद भवन के बाहर बुधवार को विरोध-प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए अमोल शिंदे ने महाराष्ट्र के लातूर जिले में अपने परिवार से कहा था कि वह सेना के भर्ती अभियान में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली जा रहा है। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन करने वाले दो लोगों की पहचान हरियाणा के हिसार निवासी नीलम (42) और महाराष्ट्र के लातूर स्थित चाकुर तहसील के जरी गांव निवासी अमोल शिंदे (25) के रूप में हुई है।

PunjabKesari

संसद भवन के बाहर गैस का 'केन' खोलकर धुआं फैलाने वाले दोनों लोगों ने ‘तानाशाही नहीं चलेगी', ‘भारत माता की जय' और ‘जय भीम, जय भारत' जैसे नारे लगाए। दिल्ली में हुई घटना के बाद लातूर पुलिस की टीम शिंदे के घर पहुंची। चाकुर के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिंदे अनुसूचित जाति समुदाय से है और स्नातक है। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शिंदे ने पुलिस और सेना की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी के दौरान दिहाड़ी मजदूर के रूप में भी काम किया था।

PunjabKesari

अधिकारी ने कहा कि शिंदे के दो भाई और माता-पिता भी दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करते हैं। अधिकारी ने कहा कि माता-पिता ने पुलिस को बताया कि अमोल नौ दिसंबर को यह कहकर घर से निकला था कि वह सेना की भर्ती के लिए दिल्ली जा रहा है। अधिकारी ने कहा, चूंकि उसने पहले भी ऐसे भर्ती अभियानों में हिस्सा लिया था, इसलिए उसके माता-पिता को यह असामान्य नहीं लगा। उन्होंने कहा कि शिंदे किसी राजनीतिक दल या आंदोलन से जुड़ा नहीं रहा है।

PunjabKesari

अमोल शिंदे के घर पहुंची पुलिस

लातूर के चाकुर तहसील के जरी गांव के निवासी अमोल शिंदे (25 वर्षीय) को हरियाणा के हिसार की नीलम (42 वर्षीय) के साथ उस समय गिरफ्तार किया गया, जब उन्होंने संसद भवन के बाहर से धुआं निकालने वाले छोटे टिन के डिब्बे खोले और 'तानाशाही नहीं चलेगी', 'भारत माता की जय' और 'जय भीम-जय भारत' के नारे लगाए। दिल्ली में हुई इस घटना के बाद लातूर पुलिस की एक टीम ने जरी गांव में उसके घर का दौरा किया।

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!