Strong Earthquake in Malaysia: आधी रात को 7.1 की तीव्रता के जोरदार झटकों से हिली धरती ...लोगों में दहशत का माहौल

Edited By Updated: 23 Feb, 2026 12:03 AM

earth shaken by strong tremors of magnitude 7 1

मलेशिया के सबाह राज्य में सोमवार तड़के (23 फरवरी 2025) जोरदार भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिकों के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.1 मापी गई। यह झटका बोर्नियो द्वीप के पास महसूस किया गया।

इंटरनेशनल डेस्कः मलेशिया के सबाह राज्य में सोमवार तड़के (23 फरवरी 2025) जोरदार भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिकों के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.1 मापी गई। यह झटका बोर्नियो द्वीप के पास महसूस किया गया।

कहां था भूकंप का केंद्र?

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र सबाह की तटीय राजधानी कोटा किनाबालू से लगभग 100 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित था। भूकंप जमीन की सतह से करीब 619.8 किलोमीटर की गहराई में आया, जो काफी ज्यादा गहराई मानी जाती है।यह भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 12 बजकर 57 मिनट पर आया।

जान-माल के नुकसान की संभावना कम

USGS ने प्रारंभिक आकलन में कहा है कि इस भूकंप से बड़े पैमाने पर जान-माल के नुकसान की संभावना कम है। गहराई ज्यादा होने की वजह से सतह पर इसका असर सीमित रहने की उम्मीद जताई गई है। अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र ने भी किसी तरह की सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि भूकंप काफी गहराई में आया था, इसलिए समुद्र में बड़ी लहरें उठने की संभावना नहीं है।

मलेशियाई विभाग ने क्या कहा?

मलेशियाई मौसम विज्ञान विभाग ने भूकंप की तीव्रता 6.8 बताई है। विभाग ने कहा है कि वह स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और जरूरत पड़ने पर आगे की जानकारी जारी करेगा।

कहां-कहां महसूस हुए झटके?

भूकंप के झटके सबाह के पश्चिमी तट पर और सरवाक राज्य के कई इलाकों में महसूस किए गए। हालांकि अब तक किसी बड़े नुकसान या हताहत की खबर सामने नहीं आई है। फिलहाल प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांत रहने की अपील की गई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!