IRS अधिकारी पर दुष्कर्म का आरोप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज

Edited By Updated: 23 Feb, 2026 03:16 AM

irs officer accused of rape case registered for blackmailing by making

भुवनेश्वर में भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के एक अधिकारी के खिलाफ एक महिला के साथ बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्कः भुवनेश्वर में भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के एक अधिकारी के खिलाफ एक महिला के साथ बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस ने बताया कि शहर के शहीदनगर पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 64 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि कथित घटना 15 जनवरी को शहर में अधिकारी के आधिकारिक आवास पर हुई, जहां महिला अपनी एक सहेली के साथ गई थी। 

प्रारंभिक जांच में प्रथम दृष्टया साक्ष्य मिलने के बाद 20 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज की गई। महिला विवाहित है, उसने आरोप लगाया कि आरोपी अधिकारी ने उसकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी थी। पुलिस आयुक्त एस देव दत्ता सिंह ने कहा कि मामले की जांच जारी है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!