Edited By Anu Malhotra,Updated: 03 Nov, 2025 04:01 PM

आज के डिजिटल युग में YouTube सिर्फ मनोरंजन का प्लेटफ़ॉर्म नहीं रहा, बल्कि यह लाखों लोगों के लिए कमाई का सबसे बड़ा डिजिटल माध्यम बन गया है। हर दिन हज़ारों कंटेंट क्रिएटर्स यहां वीडियो डालते हैं - कोई मोटिवेशनल बातों से लोगों को जोड़ता है, तो कोई...
नेशनल डेस्क: आज के डिजिटल युग में YouTube सिर्फ मनोरंजन का प्लेटफ़ॉर्म नहीं रहा, बल्कि यह लाखों लोगों के लिए कमाई का सबसे बड़ा डिजिटल माध्यम बन गया है। हर दिन हज़ारों कंटेंट क्रिएटर्स यहां वीडियो डालते हैं - कोई मोटिवेशनल बातों से लोगों को जोड़ता है, तो कोई रील-जैसे व्लॉग्स से फेमस हो रहा है। लेकिन हर नए यूट्यूबर के मन में एक ही सवाल घूमता है - अगर मेरे वीडियो पर 1 लाख व्यूज़ आ जाएं, तो आखिर कितने पैसे मिलेंगे? तो आइए जानते हैं इस डिजिटल इनकम के पूरे खेल को आसान भाषा में।
YouTube पैसे देता कैसे है?
YouTube की कमाई का आधार है - विज्ञापन यानी Ads। जब कोई दर्शक आपके वीडियो पर दिखने वाले ऐड को देखता है या उस पर क्लिक करता है, तो वहीं से कमाई शुरू होती है। Google का AdSense प्लेटफ़ॉर्म इन ऐड्स से मिलने वाले पैसे को कंटेंट क्रिएटर और YouTube के बीच बाँट देता है। आम तौर पर कुल विज्ञापन आय में से लगभग 55% हिस्सा क्रिएटर को और 45% YouTube के पास जाता है।
CPM और RPM का खेल क्या है?
कमाई समझने के लिए दो तकनीकी शब्द बेहद अहम हैं - CPM (Cost Per Mille) और RPM (Revenue Per Mille)।
-CPM बताता है कि विज्ञापनदाता 1000 व्यूज़ के लिए कितनी रकम दे रहा है।
-RPM बताता है कि उन्हीं 1000 व्यूज़ पर क्रिएटर की जेब में कितनी राशि पहुंची।
उदाहरण के लिए - अगर किसी वीडियो का CPM ₹200 है, तो यूट्यूबर को लगभग ₹100–₹120 RPM के रूप में मिलते हैं, क्योंकि YouTube अपनी हिस्सेदारी पहले काट लेता है।
1 लाख व्यूज़ पर असल कमाई कितनी होती है?
अब आता है सबसे रोमांचक सवाल - 1 लाख व्यूज़ पर कितनी कमाई होती है?
-इसका कोई तय जवाब नहीं, क्योंकि आपकी कमाई कई चीज़ों पर निर्भर करती है:
-वीडियो का विषय क्या है (टेक्नोलॉजी, एजुकेशन, फाइनेंस या एंटरटेनमेंट)।
-व्यूज़ किस देश से आ रहे हैं (भारत का CPM कम होता है, अमेरिका और यूरोप में ज़्यादा)।
वीडियो में ऐड कितनी बार दिखे।
एक सामान्य अनुमान के अनुसार - अगर आपका वीडियो हिंदी या रीजनल भाषा में है, तो 1 लाख व्यूज़ पर ₹800 से ₹2000 तक की आमदनी संभव है। वहीं, अगर आपका कंटेंट इंग्लिश में है और इंटरनेशनल ऑडियंस तक पहुंच रहा है, तो यही राशि ₹5000 से ₹10,000 या उससे भी ज़्यादा हो सकती है।