Edited By Anu Malhotra,Updated: 28 Mar, 2026 05:10 PM

Armaan Malik Income: मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपनी बेहिसाब दौलत को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में पांचवीं बार पिता बने अरमान ने अपनी लाइफस्टाइल को एक मुनाफे वाले बिजनेस में बदल दिया है। लेकिन क्या आप जानते...
Armaan Malik Income: मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपनी बेहिसाब दौलत को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में 5वीं बार पिता बने अरमान ने अपनी लाइफस्टाइल को एक मुनाफे वाले बिजनेस में बदल दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ वीडियो बनाकर कोई इतनी संपत्ति कैसे जुटा सकता है? आइए उनकी कमाई के दिलचस्प गणित को समझते हैं।
वीडियो के व्यूज से बरसता है पैसा
डिजिटल दुनिया में अरमान एक बड़ा नाम बन चुके हैं। उनके वीडियोज पर अक्सर करोड़ों में Views आते हैं। जानकारों की मानें तो Youtube पर जब किसी वीडियो को 10 लाख बार देखा जाता है, तो उससे लगभग ₹2,00,000 की कमाई होती है। अरमान के वीडियो अक्सर वायरल रहते हैं, जिसका मतलब है कि वह महज एक वीडियो से ही लाखों रुपये अपनी जेब में डाल लेते हैं।
बिग बॉस और टीवी से तगड़ी फीस
अरमान की लोकप्रियता सिर्फ Youtube तक सीमित नहीं है। जब वह 'BiggBoss OTT 3' में नजर आए, तो उनकी ब्रांड वैल्यू और बढ़ गई। खबरों के मुताबिक, उन्होंने इस शो के हर एपिसोड के लिए करीब ₹2,00,000 चार्ज किए थे। यानी सिर्फ एक हफ्ते के काम से उन्होंने लगभग ₹14 लाख तक की कमाई की, जो किसी भी बड़े सितारे की बराबरी करने जैसा है।
8 चैनलों की 'मल्टी-चैनल' रणनीति
अरमान की सफलता का सबसे बड़ा राज उनका काम करने का तरीका है। वह अकेले नहीं, बल्कि अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर कुल 8 यूट्यूब चैनल चलाते हैं। इन चैनलों पर व्लॉग्स से लेकर म्यूजिक वीडियो तक सब कुछ परोसा जाता है। उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक भी एक सफल क्रिएटर हैं और महीने के ₹2 लाख तक कमा लेती हैं। पूरा परिवार मिलकर कंटेंट क्रिएशन को एक प्रोफेशनल बिजनेस की तरह चला रहा है।

ब्रांड डील्स और खुद के बिजनेस
वीडियो के अलावा, अरमान ब्रांड एंडोर्समेंट और म्यूजिक वीडियो से भी मोटी रकम वसूलते हैं। उन्होंने अपनी कमाई को सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रखा है। उन्होंने अपनी बेटी तूबा के नाम पर एक कपड़ों का ब्रांड शुरू किया है और अब स्किन केयर के मार्केट में भी उतर चुके हैं।
रियल एस्टेट में भारी निवेश
कमाए हुए पैसे को अरमान ने बहुत ही समझदारी से प्रॉपर्टी में लगाया है। आज उनके पास चंडीगढ़ में 10 आलीशान फ्लैट्स और एक शानदार फार्म हाउस है।