Chandigarh के मौसम को लेकर नई Update, तेज हवाओं के साथ होगी बारिश

Edited By Updated: 19 Mar, 2026 12:52 PM

chandigarh weather

इस हफ्ते की शुरुआत से ही बदले मौसम के मिजाज में बुधवार को भी कोई बदलाव

चंडीगढ़: इस हफ्ते की शुरुआत से ही बदले मौसम के मिजाज में बुधवार को भी कोई बदलाव नहीं आया। सुबह से शाम तक आसमान बादलों से घिरा रहा। दिन में कई बार हलकी बूंदाबांदी शुरू हुई लेकिन बौछारों में तब्दील नहीं हुई।

 आसमान में घिरे बादल कभी घने काले हुए तो कई बार आसमान उजाला भी होता रहा। कई बार तेज हवाएं भी चारों और शाम को शहर का कुछ हिस्सों में थोड़ी देर बूंदाबांदी होती रही। इस बदले मौसम में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री से ऊपर नहीं गया। हालांकि ये चंडीगढ़ और पंजाब में सबसे ज्यादा दर्ज हुआ। इस बदलाव के कारण पिछले दिनों 19 डिग्री से नीचे नहीं आने वाला रात का न्यूनतम तापमान पिछले 3 दिनों से 15 डिग्री से कम है। मंगलवार रात न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री था। आने वाले दिनों में भी मौसम और बदलाव लाएगा। वीरवार और शुक्रवार वैस्टर्न डिस्टरबैंस का मौजूदा स्पैल और प्रभावी होगा।

इसके प्रभाव से आसमान पर बादल छाए रहने के साथ ही शहर में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही शुक्रवार को शहर में बारिश की बौछारें आने की संभावना भी जताई गई है। वीकएंड पर मौसम खुलेगा लेकिन 24 मार्च के बाद फिर शहर में वैस्टर्न डिस्टरबैंस सक्रिय होने से मौसम बदलेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!