Stock Market Crash: तीन दिन की तेजी थमी, सेंसेक्स 1760 अंक लुढ़का, निफ्टी में 531 अंक की गिरावट

Edited By Updated: 19 Mar, 2026 10:28 AM

market decline in early trade three session rally halted

कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल एवं कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच सेंसेक्स तथा निफ्टी में बृहस्पतिवार को तीन सत्र से जारी तेजी थम गई और इनमें गिरावट दर्ज की गई। विश्लेषकों का कहना है कि इसके अलावा विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी ने भी बाजार

बिजनेस डेस्कः कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल एवं कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच सेंसेक्स तथा निफ्टी में बृहस्पतिवार को तीन सत्र से जारी तेजी थम गई और इनमें गिरावट दर्ज की गई। विश्लेषकों का कहना है कि इसके अलावा विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी ने भी बाजार की भावनाओं को प्रभावित किया है। बीएसई सेंसेक्स 1760.92 अंक या 2.30 प्रतिशत टूटकर 74,943.21 अंक पर आ गया जबकि एनएसई निफ्टी 531.90 अंक या 2.24 प्रतिशत फिसलकर 23,245.55 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एचडीएफसी बैंक के शेयर में तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। 

एचडीएफसी बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के अचानक नैतिक चिंताओं का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा देने के कारण इसका शेयर टूटा। वहीं लार्सन एंड टुब्रो, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इटर्नल और बजाज फाइनेंस के शेयर भी सबसे अधिक नुकसान झेलने वालों में शामिल रहे। केवल एनटीपीसी और पावर ग्रिड के शेयर में बढ़त दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी बाजार बुधवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे। 

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 3.77 प्रतिशत की बढ़त के साथ 111.4 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिवकाल रहे थे और उन्होंने 2,714.35 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,253.03 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!