Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 Feb, 2026 05:59 PM

गुरदासपुर के आदिया पुलिस हत्याकांड मामले में मुठभेड़ के दौरान मारे गए युवक रणजीत सिंह के घर सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा पहुंचे। दोनों नेताओं ने परिवार के साथ दुख सांझा किया और पुलिस द्वारा किए गए एनकाउंटर पर सवाल...
गुरदासपुर ( हरजिंदर गोराया) : गुरदासपुर के आदिया पुलिस हत्याकांड मामले में मुठभेड़ के दौरान मारे गए युवक रणजीत सिंह के घर सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा पहुंचे। दोनों नेताओं ने परिवार के साथ दुख सांझा किया और पुलिस द्वारा किए गए एनकाउंटर पर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच किसी केंद्रीय जांच एजेंसी से कराई जानी चाहिए। रंधावा ने यह भी कहा कि पुलिस ने गांवों से जो डीवीआर (CCTV रिकॉर्डिंग) जब्त किए हैं, उन्हें वापस किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर उन डीवीआर में से कोई डेटा डिलीट हुआ पाया गया, तो इससे यह साबित होगा कि पुलिस ने फर्जी एनकाउंटर किया है।