प्रेम संबंधों के चलते पंजाब में वारदात! मां ने चूहे मारने वाली दवा देकर मारे मासूम बच्चे

Edited By Updated: 14 Feb, 2026 03:12 PM

incident in punjab due to love affair

पंजाब में रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। एक मां ने अपने ही बच्चों को जहर देखकर मौक के घाट उतार दिया।

पंजाब डेस्क: पंजाब में रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। एक मां ने अपने ही बच्चों को जहर देखकर मौक के घाट उतार दिया। घटना पंजाब के बठिंडा जिले से है, जहां एक महिला पर अपने ही बेटे और बेटी की जान लेने का आरोप लगा है। मिली जानकारी के अनुसार, महिला ने कथित तौर पर अपने प्रेम संबंधों में रुकावट मानते हुए दोनों बच्चों को जहर देकर मार डाला।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, लगभग 15 दिन पहले 12 वर्षीय बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उस समय परिवार ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। इसके बाद बीते शुक्रवार रात 7 वर्षीय बेटे की भी अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। लगातार 2 मौतों से गांव में शंका का माहौल बन गया और लोगों ने बच्चों की मां जस्सी कौर पर शक जताया। 

सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों बच्चों को कथित तौर पर चूहे मारने की दवा दी गई थी। पुलिस ने आरोपित मां और उसकी मदद करने के संदेह में एक अन्य महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि, आज (शनिवार) सुबह गांव के सरपंच और अन्य गांव वाले फूल थाना पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि दोनों बच्चों की मौत को लेकर उन्हें बच्चों की मां पर शक है। इस मामले में की जानकारी देते हुए बठिंडा एसपी जसमीत सिंह ने बताया कि, बीते दिन 7 साल के मासूम बेटे की मौत का भी मामला सामने आया है। जांच करने पर पता चला है कि, मां जस्सी कौर के गांव महराज के एक व्यक्ति से प्रेम संबंध में बच्चे बाधा बन रहे थे। इस कारण मां ने दोनों बच्चों को चूहे मारने वाली दवा देकर मार डाला। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!