''दिल्ली से Rejected लोग पंजाब में सरकार चला रहे हैं और Punjab CM ट्रैवल एजेंसी'': स्वाति मालीवाल

Edited By Updated: 23 Feb, 2026 01:12 PM

swati maliwal sharp jibe at aam aadmi party

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगा हैं।

पंजाब डेस्क : राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगा हैं। सांसद स्वाति मालीवाल ने एक ट्वीट के जरिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। मालीवाल ने पंजाब सरकार के खजाने के इस्तेमाल और मुख्यमंत्री की सेहत को लेकर सवाल उठाए हैं।

PunjabKesari

स्वाति मालीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा, ''उनकी हमदर्दी भगवंत मान के साथ है, जो हाल ही में 2 दिनों के लिए हॉस्पिटल में भर्ती थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अभी-अभी हॉस्पिटल से आए हैं और 'बड़े साहब' (केजरीवाल) को गुजरात जाना है, इसलिए उन्होंने पंजाब सरकार से चार्टर्ड प्लेन लेकर गुजरात गए।''

अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए मालीवाल ने कहा कि अगर वह चाहते तो इंडिगो या एयर इंडिया जैसी रेगुलर फ़्लाइट से गुजरात जा सकते थे, लेकिन उन्हें सिर्फ चार्टर्ड प्लेन में घूमना पसंद है। उन्होंने आगे कहा कि भले ही इससे पंजाब सरकार के करोड़ों रुपये खर्च हों, केजरीवाल को इसकी कोई परवाह नहीं है। सांसद ने चेतावनी दी कि भले ही आज ये खर्च RTI (सूचना का अधिकार) के जरिए छिपाए जा रहे हों, लेकिन आने वाले समय में इनका हिसाब जरूर देना होगा। ''मालीवाल ने आगे लिखा कि, ''दिल्ली के 'रिजेक्टेड' लोग पंजाब में सरकार चला रहे हैं। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब के CM 'ट्रैवल एजेंसी' चला रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!