Stock Market Astrology : ‘कुंभ राशि में पांच ग्रहों का योग, अस्थिर रहेगा बाजार’

Edited By Updated: 23 Feb, 2026 08:20 AM

stock market astrology

Stock Market Astrology: 23 फरवरी से लेकर 2 मार्च तक कुंभ राशि में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और राहु का पंच ग्रही योग बनेगा। यह योग न सिर्फ वैश्विक शांति के लिहाज से अशुभ है बल्कि दुनिया भर के बाज़ारों पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा। हालांकि इन पांचों ग्रहों...

Stock Market Astrology: 23 फरवरी से लेकर 2 मार्च तक कुंभ राशि में सूर्य, मंगल, बुध, शुक्र और राहु का पंच ग्रही योग बनेगा। यह योग न सिर्फ वैश्विक शांति के लिहाज से अशुभ है बल्कि दुनिया भर के बाज़ारों पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा। हालांकि इन पांचों ग्रहों पर गुरु की दृष्टि रहेगी यकीन इसके बावजूद इस योग के बनने से दुनिया में भय का माहौल रहेगा। मीन राशि में गोचर कर रहे शनि की तीसरी दृष्टि वृषभ राशि पर रहेगी जबकि मंगल के कुंभ राशि में आने से मंगल की चौथी दृष्टि भी वृषभ राशि पर आ जाएगी और वृषभ राशि ईरान की प्रभाव राशि है लिहाजा मंगल के कुंभ राशि में गोचर के बाद मध्य पूर्व में तनाव बढ़ सकता है जिसका असर भारतीय बाज़ारों पर भी आएगा और इस सप्ताह बाज़ारों में भारी उथल-पुथल देखने को मिल सकती है लिहाजा ऊपरी स्तरों पर मुनाफा वसूली की रणनीति के साथ काम करना चाहिए। 

23 फरवरी को चन्द्रमा बाजार खुलने पर मेष राशि में भरणी नक्षत्र में गोचर करेंगे और मंगल के केंद्र में रहेंगे लिहाजा बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हो सकती है लेकिन सुबह 10:53 बजे चन्द्रमा के भरणी नक्षत्र के चौथे चरण में गोचर करने और इसके बाद 11:57 बजे मंगल के कुंभ राशि में गोचर करने के साथ ही बाजार की दिशा पलट सकती है। लिहाजा ऊपरी स्तरों पर प्रॉफिट बुकिंग करनी चाहिए। इस दिन बुध, गुरु और शुक्र तीनों ही ग्रह गुरु के नक्षत्र में रहेंगे और यह योग पंच ग्रही योग के प्रभाव को कुछ हद तक कम कर सकता है लेकिन फिर भी बाजार में सावधानी जरुरी है। 
 
24 फरवरी को बाजार खुलने से पहले सुबह 7 बजे भद्रा शुरू हो जाएगी  और यह भद्रा शाम 5 बजे तक चलेगी। भद्रा का दिन सामान्य तौर पर बाजार के लिए अच्छा नहीं होता लिहाजा बाजार की ओपनिंग नेगेटिव रह सकती है। चन्द्रमा इस दिन वृषभ राशि में कृतिका नक्षत्र के तीसरे चरण में गोचर करेंगे और राहु, केतु, मंगल, सूर्य, बुध और शुक्र के मध्य रहने के साथ-साथ शनि और मंगल की दृष्टि में भी रहेंगे। चन्द्रमा की यह स्थिति बाजार में पेनिक क्रिएट कर सकती है लिहाजा बाजार की चाल देख कर कोई भी ट्रेड लें। 

दोपहर 03:06 बजे चन्द्रमा अपने ही कृतिका नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस से बाज़ारों में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है। बाजार की सामान्य धारणा नेगेटिव रहेगी और इस दौरान डिफेन्स के अलावा ब्यूटी, लग्जरी, एंटरटेनमेंट आदि कंपनियों के शेयरों में खरीद देखने को मिल सकती है। 

 25 फरवरी को चन्द्रमा रोहिणी नक्षत्र के चौथे चरण में रहेंगे लिहाजा बाजार में ओपनिंग फ़्लैट टू नेगेटिव रह सकती है और बाजार खुलते ही इनमें उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। दोपहर 1.38 बजे चन्द्रमा के मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करने के बाद बाज़ारों में थोड़ी स्थिरता नजर आएगी और बाजार की दिशा पॉजिटिव हो सकती है। इस दिन डिफेन्स के अलावा कॉपर से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में खरीद देखने को मिल सकती है। 

26 फरवरी को बाजार खुलने के समय चन्द्रमा मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करेंगे लिहाजा बाजार की ओपनिंग पॉजिटिव होने के बावजूद बाजार मंदी का शिकार हो सकता है। लिहाजा ऊपरी स्तरों पर मुनाफा वसूली की रणनीति होनी चाहिए।  

दोपहर 12.10 बजे चन्द्रमा राहु के आर्द्र नक्षत्र में आने और 12.17 बजे बुध कुंभ राशि में वक्री होने से बाजार में अस्थिरता बढ़ेगी लिहाजा सेकंड हॉफ के दौरान अपनी पोजीशन का ख़ास ध्यान रखें क्योंकि इस समय के दौरान बाजार वोलेटाइल हो जाएगा।  इस दिन एयरलाइंस, तंबाकू, फार्मा और शराब से संबंधित कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है। 

27 फरवरी को बाजार खुलने पर चन्द्रमा आर्द्र नक्षत्र में मिथुन राशि में गोचर करेगा लिहाजा बाजार में शुरुआत उतार-चढ़ाव के साथ हो 
सकती है। सुबह 10.48 बजे गुरु के पुनर्वसु नक्षत्र में आने के बाद बाजार में थोड़ी स्थिरता आ सकती है लिहाजा बाजार की ओपनिंग पर जल्दबाजी में पोजीशन न लें। इस दिन हमें बैंकिंग, एन बी एफ सी आदि कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!