MCX Gold/Silver Price: सोना-चांदी के दामों में बंपर बढ़ोतरी, 24 Carat 10 ग्राम Gold का नया रेट देंखें

Edited By Updated: 23 Feb, 2026 09:28 AM

gold price mcx silver price mcx gold silver price 24 carat gold price

देश में कमोडिटी बाजार में आज 23 फरवरी, 2026 को सोना और चांदी के भावों में बड़ी तेजी देखने को मिली है। 23 फरवरी सुबह बाजार खुलते ही 09:23 बजे एमसीएक्स (MCX) के आंकड़ों के अनुसार सोने की कीमत 1,60,010 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है, जो कि पिछले...

नेशनल डेस्क: देश में कमोडिटी बाजार में आज 23 फरवरी, 2026 को सोना और चांदी के भावों में बड़ी तेजी देखने को मिली है। 23 फरवरी सुबह बाजार खुलते ही 09:23 बजे एमसीएक्स (MCX) के आंकड़ों के अनुसार सोने की कीमत 1,60,010 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है, जो कि पिछले स्तर से 3,124 रुपये यानी लगभग 2.00% की बढ़ोतरी दर्शाती है।

वहीं, चांदी में तो और भी तेज रफ्तार रही। चांदी की कीमत अब 2,68,701 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है, जिसमें 15,472 रुपये या 6.12% की बढ़ोतरी हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि बाजार में यह तेजी निवेशकों की बढ़ती रुचि और वैश्विक आर्थिक संकेतकों के चलते देखने को मिल रही है। सोने और चांदी में निवेश करने वाले लोगों को यह मौका मौजूदा भावों के हिसाब से लाभकारी साबित हो सकता है। MCX पर ये भाव 23 फरवरी, 2026 को सुबह 09:20 और 09:21 बजे के अनुसार दर्ज किए गए थे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!