अशोक गहलोत बोले- कांग्रेस की धुरी है गांधी परिवार, पार्टी को रखती है एकजुट

Edited By Updated: 29 Mar, 2023 12:32 AM

gehlot gandhi family is the pivot of congress keeps the party united

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को गांधी परिवार को कांग्रेस की धुरी बताते हुए कहा कि वह पार्टी को एकजुट रखता है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी की छवि खराब...

जोधपुरः राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को गांधी परिवार को कांग्रेस की धुरी बताते हुए कहा कि वह पार्टी को एकजुट रखता है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए सोशल मीडिया पर पैसे देकर ‘‘ट्रोलों की सेना'' लगाए हुए है। 

भाजपा पर ट्रोल करने के लिए हजारों लोगों को पैसे देने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘यह सेना पिछले आठ-नौ साल से राहुल गांधी के पीछे पड़ी है। उनकी छवि खराब करने के लिए ट्रोलों की इस सेना के द्वारा सोशल मीडिया पर उनके बारे में क्या नहीं कहा गया है।'' 

उन्होंने कहा कि कुछ कारण है कि गांधी परिवार को पार्टी की ‘धुरी' माना जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर यह परिवार वहां है तो, कांग्रेस एकजुट रहेगी।'' गहलोत ने कहा, ‘‘उनमें सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता है... सभी जातियों, सभी धर्मों और तमाम भाषाएं बोलने वालों को।'' 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!