Edited By ,Updated: 24 Aug, 2015 12:53 AM

जिस महिला थाने का सपना बरसों पहले देखा गया था वह अब मूर्तरूप लेने वाला है। प्रदेश के अन्य जिलों ...
रोहतक (देवेंद्र दांगी): जिस महिला थाने का सपना बरसों पहले देखा गया था वह अब मूर्तरूप लेने वाला है। प्रदेश के अन्य जिलों की ही तरह रोहतक में भी महिला थाना बनकर तैयार है। रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए बनाए गए थाने की औपचारिक शुरूआत हो जाएगी। इसके निर्माण कार्य पर 2 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत आई है। पहली नजर देखने भर से यह थाना किसी कॉर्पोरेट ऑफिस के माफिक नजर आता है। इतना ही नहीं शहर के बीचों-बीच अम्बेदकर चौक पर सिविल लाइन के साथ में बनाए गए महिला थाने की दरों-दीवारों को भी न केवल माडर्न लुक दिया गया है बल्कि ये दीवारें महिलाओं को सैल्फ डिफैंस का संदेश भी देंगी।
रोहतक पुलिस के आलाधिकारियों का कहना है कि 25 अगस्त तक यहां का काम पूरी तरह कंप्लीट कर लिया जाएगा और रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए यह थाना ओपन होगा। इस थाने की सबसे खास बात होगी यहां पर तैनात होने वाला स्टाफ, जिसमें सभी कर्मचारी महिलाएं ही होंगी और केवल महिलाओं से संबंधित मामले ही इस थाने के माध्यम से देखे जाएंगे। इस महिला थाने की बिल्डिंग का काम पहले ही पूरा कर लिया गया है। पिछले लगभग दस रोज से यहां दिन-रात काम चल रहा है। फिलहाल फिनिशिंग एवं पेंटिंग आदि का काम भी तेजी से निपटाया जा रहा है।
काम की स्पीड को देखते हुए कहा जा सकता है कि निर्धारित समय सीमा यानी 25 तारीख तक यह काम निपट जाएगा। बताते चलें कि थाना परिसर का कुल क्षेत्रफल 1500 वर्ग फुट है जिसमें 2 मंजिल बनाई गई हैं। थाने में डी.एस.पी. के कार्यालय केे अलावा एस.एच.ओ. रूम, आई.ओ. रूम, पी.ओ. रूम, कम्प्यूटर व एम.एच.सी. रूम, ओ.आर रूम, मालखाना, काऊंसिङ्क्षलग रूम, रसोई, स्टोर, डाइङ्क्षनग, लॉकअप सहित महिला व पुरुष शौचालय और पार्किंग आदि सुविधा का भी खास तौर से ख्याल रखा गया है।
इस थाने में महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती को भी लगभग अंतिम रूम दे दिया गया है। यहां कम से करीब 80 महिला पुलिस कर्मचारी व अधिकारी एक ही छत के नीचे होंगी। महिला डी.एस.पी. का कार्यालय भी इस परिसर में ही होगा। इसके अलावा 1 इंस्पैक्टर, 3 सब-इंस्पैक्टर, 5 ए.एस.आई. समेत दर्जनभर महिला हैड कांस्टेबल तथा 3 दर्जन से भी अधिक महिला कांस्टेबलों की नियुक्ति की जा रही है। इंस्पैक्टर गरिमा को यहां स्टेशन हाऊस ऑफिसर की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है जबकि उनके साथ सब इंस्पैक्टर किरण, सरोज व सावित्री को भी यहीं पोसिं्टग दी गई है। महिला थाने में 3 नई गाडिय़ां भी होंगी।