Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Sep, 2017 02:23 PM

कौन बनेगा करोड़पति'' टीवी शो की लोकप्रियता हर सीजन की तरह इस सीजन भी काफी है। इस शो में कई दिग्गज स्टार शिरकत करते है। वहीं इस बार महिला क्रिकेट टीम ने इस शो में आकर चारचांद लगा दिए....
नई दिल्ली: 'कौन बनेगा करोड़पति' टीवी शो की लोकप्रियता हर सीजन की तरह इस सीजन भी काफी है। इस शो में कई दिग्गज स्टार शिरकत करते है। वहीं इस बार महिला क्रिकेट टीम ने इस शो में आकर चारचांद लगा दिए। जी हां, इस खास एपिसोड में झूलन गोस्वामी, हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, मिताली राज, पूनम रावत, वेद कृष्णमूर्ति को शो के सेट पर बतौर स्पेशल गेस्ट टीम बुलाया गया था।
अमिताभ ने ख्वाहिश की पूरी
शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने बहुत ही अच्छे अंदाज से इस टीम का स्वागत किया और कई सवाल पूछते हुए टीम का मनोरंजन भी किया। इस शो में खास बात ये रही कि जब बिग बी ने स्मृति से पूछा कि आपका फेवरेट गाना कौन है और स्मृति ने झट से कह दिया कि 'चन्ना मेरेया-मेरेया, चन्ना मेरेया...' और बिग बी ने उनकी ख्वाहिश को पूरा करते हुए सिंगर अरिजीत सिंह को फोन लगा दिया और ये गाना गाने की फरमाइश कर दी।

ख्वाहिश को पूरा होते देख भावुक हो गई थी स्मृति
अरिजीत ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए फौरन गा दिया गाना। ऐसा देखकर स्मृति का दिल जीत लिया और उनकी आंखें छलक आईं। शायद उन्हें इसकी उम्मीद नहीं थी। बता दें कि महिला क्रिकेट टीम ने मिलकर 6 लाख 40 हजार रुपए जीते। ये रकम टीम एक गैर सरकारी संगठन 'प्रयास' को देगी।