हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

Edited By Updated: 20 Oct, 2021 04:28 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को चांदी की कीमत 168 रुपये की तेजी के साथ 64,618 रुपये प्रति किलो हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के दिसंबर डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 168 रुपये यानी 0.26 प्रतिशत बढ़कर 64,618 रुपये प्रति किलो हो गया। इस वायदा अनुबंध में 9,626 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में तेजी के रुख को देखकर कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वाायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 0.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 23.98 डालर प्रति औंस हो गया।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!