देरी से परेशान यात्री ने उड़ान अपहृत होने का झूठा ट्वीट किया; गिरफ्तार

Edited By Updated: 26 Jan, 2023 10:04 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 26 जनवरी (भाषा) एक व्यक्ति को दुबई-जयपुर उड़ान के अगवा होने के बारे में झूठा ट्वीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 26 जनवरी (भाषा) एक व्यक्ति को दुबई-जयपुर उड़ान के अगवा होने के बारे में झूठा ट्वीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह घटना बुधवार को हुई। पुलिस उपायुक्त (हवाई अड्डा) रवि कुमार सिंह ने बताया कि राजस्थान का नागौर निवासी मोती सिंह राठौर खराब मौसम के कारण दुबई-जयपुर उड़ान का मार्ग बदले जाने के कारण यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पहुंचा।

विमान सुबह 9:45 बजे उतरा और उसे दोपहर 1:40 बजे उड़ान भरने के लिए मंजूरी दी गई। पुलिस के अनुसार इस बीच राठौड़ ने ट्वीट किया, ‘‘उड़ान अपहृत।’’
राठौर को उसके सामान के साथ विमान से उतार दिया गया और आवश्यक जांच के बाद विमान आगे रवाना हो गया। इसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि उसने ट्वीट किया क्योंकि वह उड़ान में देरी होने से परेशान था। इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और राठौर को गिरफ्तार कर लिया गया।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!