Edited By PTI News Agency,Updated: 03 Feb, 2023 05:50 PM

नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने शुक्रवार को कहा कि दुनियाभर की अनेक जेलों में 8,343 भारतीय कैदी हैं जिनमें विचाराधीन कैदी भी हैं।
नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने शुक्रवार को कहा कि दुनियाभर की अनेक जेलों में 8,343 भारतीय कैदी हैं जिनमें विचाराधीन कैदी भी हैं।
मुरलीधरन ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि सरकार विदेश में भारतीयों की सुरक्षा और कुशलक्षेम को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और इनमें वे भारतीय भी शामिल हैं जो विदेशी जेलों में बंद हैं।
मंत्री द्वारा उत्तर में दी गयी जानकारी के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सर्वाधिक 1,926 भारतीय कैदी हैं। इसके बाद सऊदी अरब में 1,362 और नेपाल में 1,222 कैदी हैं।
मुरलीधरन ने कहा कि भारत ने 31 देशों के साथ सजायाफ्ता कैदियों के स्थानांतरण पर समझौतों पर हस्ताक्षर किये हैं।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।