सबसे महंगा है इस देश का परमाणु बम, भारत-पाक के एटम बम भी इसके सामने सस्ते

Edited By Updated: 08 May, 2025 07:21 PM

this country s nuclear bomb is the most expensive

भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी तनाव बढ़ता है, परमाणु हथियारों की चर्चा तेज हो जाती है। दोनों देशों के पास अच्छी-खासी संख्या में परमाणु हथियार हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे महंगा एटम बम किस देश के पास है? इसकी कीमत सुनकर आप चौंक...

इंटरनेशनल डेस्क: भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी तनाव बढ़ता है, परमाणु हथियारों की चर्चा तेज हो जाती है। दोनों देशों के पास अच्छी-खासी संख्या में परमाणु हथियार हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे महंगा एटम बम किस देश के पास है? इसकी कीमत सुनकर आप चौंक जाएंगे।

अमेरिका का B61-12 बम है सबसे महंगा

फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स की एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका का B61-12 न्यूक्लियर बम दुनिया का सबसे महंगा परमाणु हथियार है। इसकी कीमत लगभग 28 मिलियन डॉलर यानी करीब 2278 करोड़ रुपये है। यह बम इतना घातक है कि इसके इस्तेमाल से पहले ही दुश्मन देशों की चिंता बढ़ जाती है। इस बम को गिराने के लिए न केवल स्पेशल एयरक्राफ्ट बल्कि लॉन्चिंग सिस्टम, मिसाइल और लॉजिस्टिक सपोर्ट की जरूरत होती है। इसका मतलब यह है कि इसकी कीमत सिर्फ बम तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे चलाने की पूरी प्रणाली मिलाकर यह दुनिया का सबसे महंगा न्यूक्लियर सिस्टम बन जाता है।

भारत के पास हैं 180 परमाणु हथियार

भारत के पास लगभग 180 परमाणु हथियार हैं। भारत की नीति 'पहले इस्तेमाल नहीं' (No First Use) पर आधारित है, लेकिन अगर दुश्मन हमला करता है तो भारत के पास मुंहतोड़ जवाब देने की ताकत है। भारत के परमाणु हथियार जमीन, समुद्र और हवा तीनों से दागे जा सकते हैं, जिसे 'त्रि-स्तरीय क्षमता' कहा जाता है।

पाकिस्तान के पास हैं 170 परमाणु हथियार, लेकिन देश है कर्ज में डूबा

पाकिस्तान के पास लगभग 170 न्यूक्लियर हथियार हैं। लेकिन पाकिस्तान की आर्थिक हालत इतनी खराब है कि अगर वह अपने परमाणु हथियार बेच दे, तो भी देश का कर्ज पूरी तरह नहीं चुक सकता। एक रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की कुल अनुमानित कीमत 4455 करोड़ डॉलर है जबकि पाकिस्तान का विदेशी कर्ज 2740 करोड़ डॉलर के करीब है।

भारत ने लिया आतंक का बदला, ऑपरेशन सिंदूर से दिया जवाब

भारत ने हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले के बाद बड़ा कदम उठाया है। भारतीय वायुसेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान के बहावलपुर में स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को स्कैल्प और हैमर मिसाइलों से निशाना बनाया। यह कार्रवाई 15 दिन के अंदर हुई और इसका संदेश साफ था – भारत अब आतंक के खिलाफ चुप नहीं बैठेगा।

भारत-पाक व्यापार और सिंधु जल संधि पर रोक

पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ व्यापारिक संबंध पूरी तरह से बंद कर दिए हैं। अब न भारत पाकिस्तान को कुछ निर्यात करता है, न ही आयात। इसके साथ ही भारत ने सिंधु जल संधि को भी रद्द कर दिया है, जिससे पाकिस्तान में पानी की कमी बढ़ सकती है।

पाकिस्तान ने लिया 7 अरब डॉलर का वर्ल्ड बैंक लोन

पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। वर्ल्ड बैंक से पाकिस्तान ने 7 अरब डॉलर का कर्ज लिया है। इसके चलते उसकी अर्थव्यवस्था और भी दबाव में आ गई है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान की स्थिति कमजोर हो रही है जबकि भारत अपने आत्मनिर्भर और कूटनीतिक प्रयासों से आगे बढ़ रहा है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!