नदी किनारे दबी थी मौत… देश के इस राज्य में 227 किलो का बम मिलने से मचा हड़कंप, अमेरिका से कनेक्शन

Edited By Updated: 22 Mar, 2026 11:37 PM

there was a stir in this state of the country after a 227 kg bomb was found

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में उस समय सनसनी फैल गई, जब बहरागोड़ा के पास सुवर्णरेखा नदी किनारे एक बेहद खतरनाक और विशाल बम बरामद हुआ।

नेशनल डेस्कः झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में उस समय सनसनी फैल गई, जब बहरागोड़ा के पास सुवर्णरेखा नदी किनारे एक बेहद खतरनाक और विशाल बम बरामद हुआ।

सिलेंडर जितना बड़ा, 227 किलो वजनी बम

यह बम करीब 500 पाउंड यानी 227 किलो का है और आकार में गैस सिलेंडर जितना बड़ा बताया जा रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह बम अब तक फटा नहीं है। बम पर “AN-M64 500-LB… American Made… Unexploded (UXO)” लिखा हुआ मिला है, जिससे इसका अमेरिकी कनेक्शन सामने आया है।

मिट्टी के नीचे दबा मिला ‘मौत का सामान’

बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपड़ा-नागुड़साई इलाके में नदी किनारे मिट्टी और बालू के नीचे दबा यह बम मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने जारी की सख्त चेतावनी

स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने तुरंत इलाके को घेर लिया है और लोगों को बम से दूर रहने के निर्देश दिए हैं। किसी भी तरह की छेड़छाड़ पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

बम स्क्वायड और एयरबेस को दी गई सूचना

इस खतरनाक बम को निष्क्रिय करने के लिए रांची से बम स्क्वायड को बुलाया गया है। साथ ही कलाईकुंडा एयर फोर्स स्टेशन के अधिकारियों को भी सूचना भेजी गई है, ताकि तकनीकी जांच की जा सके।

क्या है इसके पीछे की कहानी?

सूत्रों के अनुसार, महुलडांगरी इलाके के पास पहले एक लड़ाकू विमान के क्रैश होने की घटना सामने आई थी। आशंका जताई जा रही है कि यह बम उसी विमान से गिरकर नदी में दब गया होगा। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है अगर यह बम फट जाता, तो कितनी बड़ी तबाही हो सकती थी? अभी के लिए प्रशासन की प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!