Edited By Anil dev,Updated: 16 Feb, 2023 11:07 AM
कहा जाता है कि इंसान की जिंदगी और मौत ऊपर वाले के हाथ में होती है। अगर वह चाहे तो बुरे से बुरे एक्सीडैंट में भी इंसान बच ही जाता है और अगर भगवान की मर्जी न हो, तो छोटे से एक्सीडैंट में भी इंसान की जान जा सकती है।
इंटरनेशनल डेस्क: कहा जाता है कि इंसान की जिंदगी और मौत ऊपर वाले के हाथ में होती है। अगर वह चाहे तो बुरे से बुरे एक्सीडैंट में भी इंसान बच ही जाता है और अगर भगवान की मर्जी न हो, तो छोटे से एक्सीडैंट में भी इंसान की जान जा सकती है। कुछ ऐसा ही हुआ नीदरलैंड में रहने वाले एक शख्स के साथ, जिसे घर में पाले हुए एक मुर्गे ने मौत के घाट उतार दिया। ये सुनने में अजीब जरूर लग रहा होगा लेकिन सच है।
जैस्पर क्रास नाम के शख्स ने कैंसर जैसी बड़ी बीमारी से जूझकर अपनी जान बचा ली लेकिन वह मुर्गे के हमले को नहीं झेल पाए। अपने ही घर पर एक मुर्गे ने उन्हें इतनी जोर से पंजा मारा कि वे खून से लथपथ हो गए। द हेग में रहने वाले जैस्पर उस वक्त आयरलैंड के अपने घर में थे, जब उनके एक मुर्गे ने उन्हें जख्मी कर दिया और इस हमले की वजह से ही उनकी मौत तक हो गई।