पश्चिम बंगाल के राजभवन के दरवाजे आम लोगों के लिए खुलेंगे

Edited By PTI News Agency,Updated: 29 Mar, 2023 03:47 PM

pti west bengal story

कोलकाता, 29 मार्च (भाषा) कोलकाता में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राजभवन के दरवाजे आम लोगों के लिए खोले जाएंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कोलकाता, 29 मार्च (भाषा) कोलकाता में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राजभवन के दरवाजे आम लोगों के लिए खोले जाएंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने राजभवन की एक प्रतीकात्मक चाबी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपी, जिन्होंने सोमवार शाम आयोजित रात्रिभोज के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उसे सौंप दिया।

हालांकि, आम लोगों के लिए राज्यपाल के आधिकारिक आवास के खुलने की तारीख और समय के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।

राज्यपाल के आधिकारिक आवास की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि राजभवन जल्द ही परिसर में ‘‘विरासत यात्रा’’ शुरू करेगा।

बयान के अनुसार, ‘‘सोमवार को राज्यपाल बोस ने राज भवन में राष्ट्रपति के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया, जहां मुख्यमंत्री भी मौजूद थीं। राष्ट्रपति ने वहां प्रतीकात्मक चाबी मुख्यमंत्री को सौंपी। ’’ राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने के बाद मुर्मू का कोलकाता का यह पहला दौरा है। इस मौके पर बोस ने उन्हें किताब ‘100 डेज्स एंड बियोंड’ भेंट की। किताब राजभवन ने प्रकाशित की है, जिसमें पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का पद संभालने के पहले 100 दिन में बोस द्वारा जिन कार्यक्रमों में हिस्सा लिया गया उसे प्रदर्शित किया गया है।

राष्ट्रपति का राज्य का दो दिवसीस दौरा मंगलवार को संपन्न हो गया था।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!