‘आप’ ने कोलकाता में मोदी के खिलाफ पोस्टर अभियान शुरू किया, लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने की बात कही

Edited By PTI News Agency,Updated: 31 Mar, 2023 12:29 AM

pti west bengal story

कोलकाता, 30 मार्च (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पोस्टर अभियान ''''मोदी हटाओ, देश बचाओ'''' शुरू किया। राज्य में पार्टी के प्रवक्ता अर्नब मैत्रा ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, 30 मार्च (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पोस्टर अभियान ''मोदी हटाओ, देश बचाओ'' शुरू किया। राज्य में पार्टी के प्रवक्ता अर्नब मैत्रा ने यह जानकारी दी।

‘आप’ नेता ने कहा कि उनकी पार्टी अगले साल होने वाले आम चुनाव अकेले लड़ने की योजना बना रही है।

उन्होंने कहा कि पार्टी अभियान के आयोजन में किसी भी राजनीतिक दल से हाथ नहीं मिलाएगी।

मैत्रा ने पत्रकारों से कहा, "देश की स्थिति को देखते हुए, हमें लोकतंत्र को बचाने के लिए मोदी को हटाने को लेकर कुछ करना चाहिए। आज से, हम पूरे राज्य में" मोदी हटाओ, देश बचाओ " पोस्टर अभियान शुरू करेंगे। धीरे-धीरे हम जिलों और फिर प्रखंडों में जाकर जगह-जगह पोस्टर लगाएंगे। हम इसे तब तक जारी रखेंगे जब तक मोदी कुर्सी से नहीं हट जाते।”
उन्होंने कहा, "आज देश के संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और झूठे मामले बनाकर विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। यह अभियान अगले साल होने वाले आम चुनाव तक जारी रहेगा।"


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

IPL
Gujarat Titans

Chennai Super Kings

Match will be start at 23 May,2023 07:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!