बहुत ही लोकप्रिय रेसिपी है आलू गोश्त

Edited By Updated: 09 Mar, 2019 02:44 PM

आलू गोश्त बहुत ही लोकप्रिय रेसिपी है और नॉनवेज खाने वाले इसे बहुत ही चाव से खाते हैं। मुंह में पानी ला देने वाली यह डिश पूरे भारत सहित पाकिस्तान में काफी प्रसिद्ध है।

आलू गोश्त बहुत ही लोकप्रिय रेसिपी है और नॉनवेज खाने वाले इसे बहुत ही चाव से खाते हैं। मुंह में पानी ला देने वाली यह डिश पूरे भारत सहित पाकिस्तान में काफी प्रसिद्ध है।  आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्री
इलायची - 2 
जीरा - 1 चम्मच
कारावे सीड- 1 चम्मच
काली मिर्च - 6 - 7
मटन - 770 ग्राम
नमक - 1 चम्मच
हल्दी - 1/2 चम्मच
तेल - 40 मिलीलीटर
प्याज - 100 ग्राम
तेल - 20 मिलीलीटर
अदरक लहसुन का पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
तेज पत्ता- 2
हरी मिर्च - 1 बड़ा चम्मच
प्याज - 95 ग्राम
टमाटर - 200 ग्राम
टमाटर का पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च - 1 चम्मच
धनिया पाऊडर - 2 चम्मच
नमक - 1/2 चम्मच
पानी - 500 मिलीलीटर
आलू - 260 ग्राम
पानी - 220 मिलीलीटर
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
-सबसे पहले ब्लेंडर में इलायची, जीरा, कारावे सीड तथा 6 - 7 काली मिर्च मिलाएं और पाऊडर बनाएं।
- अलग रखें। इसके बाद मिक्सिंग बाऊल में मटन, नमक तथा हल्दी डालकर अच्छे से मिलाएं। 20 - 25 मिनट के लिए मेरिनेट करें।
-एक पैन में तेल गर्म करें और प्याज भूनें। इसे गैस से हटाएं और ब्लेंडर में स्थानांतरित कर चिकनी पेस्ट बनाएं।
-अब कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट, 2 तेज पत्ता, 1 बड़ा चम्मच हरी मिर्च डालें और 1 - 2 मिनट तक चलाएं।
-फिर प्याज डालें और पारदर्शी होने तक भूनें। इसके बाद टमाटर डालें और मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
-अब, मैरीनेट किया हुआ मटन डालकर अच्छे से मिलाएं। इसे ढक्कन के साथ कवर करें और 8 - 10 मिनट तक पकाएं।
-ढक्कन खोलें और इसे अच्छी तरह हिलाएं। इसमें टमाटर का पेस्ट,  लाल मिर्च, धनिया पाऊडर तथा नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।
-फिर पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसे ढक्कन के साथ कवर करें और मध्यम आंच पर लगभग 25 - 30 मिनट तक पकाएं। ढक्कन खोलें और इसे अच्छी तरह हिलाएं।
-अब आलू, मसाला, प्याज का पेस्ट डालें और मिलाएं। पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
-फिर इसे ढक्कन के साथ कवर करें और मध्यम आंच पर लगभग 12 - 15 मिनट तक पकाएं।
-ढक्कन खोलें और इसे हिलाएं। धनिए के साथ गार्निश करें। गर्मा गर्म परोसें।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!