भिंडी और प्याज का कॉम्बिनेशन आपको आएगा पसंद

Edited By Updated: 31 Jan, 2019 05:15 PM

अगर भिंडी और प्याज का कॉम्बिनेशन आपको पसंद है तो ट्राई कीजिए

अगर भिंडी और प्याज का कॉम्बिनेशन आपको पसंद है तो ट्राई कीजिए यह रेसिपी और घर पर बनाइए भिंडी दो प्याजा।

सामग्री
भिंडी- 400 ग्राम
लहसुन - 1 टेबल स्पून
अदरक - 1 टेबल स्पून
दही - 100 ग्राम
नमक - 1 टी स्पून
धनिया बीज - 1 टेबल स्पून
सूखी लाल मिर्च - 2
काली मिर्च - 6
लौंग - 2  
तेल - 1 टेबल स्पून
तेल - 30 मिलीलीटर
लहसुन - 1 1/2 टेबल स्पून
अदरक - 1 टेबल स्पून
प्याज - 200 ग्राम
टमाटर - 280 ग्राम
नमक - 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च - 1 टी स्पून
हल्दी - 1 टी स्पून
जीरा पाऊडर - 1 टी स्पून
आम का सूखा पाऊडर - 1 टी स्पून
गर्म मसाला - 1 टी स्पून
प्याज - 280 ग्राम
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1. एक मिक्सिंग बाऊल में भिंडी, लहसुन, अदरक, दही तथा नमक को अच्छे से मिलाएं और 20 मिनट के
लिए मैरीनेट करें।
2. एक पैन लें। इसमें धनिया बीज,सूखी लाल मिर्च, काली मिर्च तथा लौंग डालकर सूखा भूनें।
3. इसे गैस से हटाएं और मोर्टार में स्थानांतरित कर दरदरा पीसें।
4. इसके बाद एक कटोरे में तेल गर्म करें। इसमें तैयार मसाला डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
5. मैरीनेट की हुई भिंडी को डालकर अच्छे से मिलाएं।
9. मध्यम आंच पर 7 - 10 मिनट तक पकाएं।
10. भारी कड़ाही में 30 मिलीलीटर तेल गर्म करें। इसमें 1 1/2 चम्मच लहसुन, 1 बड़ा चम्मच अदरक डालें
और 1- 2 मिनट तक हिलाएं।
11. फिर 200 ग्राम प्याज डालकर भूनें। अब 280 ग्राम टमाटर डालें।
12. इसके बाद 1/2 चम्मच नमक, 1 चम्मच लाल मिर्च, 1 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच जीरा पाऊडर, 1 चम्मच
सूखा आमचूर पाऊडर तथा 1 चम्मच गर्म मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं।
13. फिर  इसमें भिंडी डालें और अच्छी तरह मिलाएं।  मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
14. अब इसमें 280 ग्राम प्याज डालकर अच्छे से मिलाएं।
15. मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।  धनिए के साथ गार्निश करें। रोटी और परोसें।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!