मिनटों में तैयार करें चिकन पोटली

Edited By Updated: 18 Jan, 2019 05:24 PM

चिकन पोटली बनाने में आसान है।

चिकन पोटली बनाने में आसान है। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।
 

सामग्री
घी - 30 ग्राम
प्याज - 100 ग्राम
शिमला मिर्च - 400 ग्राम
हरी मिर्च - 1 बड़ा चम्मच
नमक - 1 1/2 चम्मच
धनिया पाऊडर - 1 चम्मच
जीरा पाऊडर - 1 चम्मच
गर्म मसाला - 1 चम्मच
लाल मिर्च - 1 चम्मच
चिली फ्लेक्स - 1 चम्मच
हरे प्याज - 2 बड़े चम्मच
चिकन कीमा - 480 ग्राम
मैदा - 250 ग्राम
नमक - 1 चम्मच
अजवायन - 1 चम्मच
पानी - 150 मिलीलीटर
तलने के लिए तेल


तैयारी

1.सबसे पहले एक कड़ाही में 30 ग्राम घी गर्म करें। इसमें प्याज डालकर भूनें।
2. फिर शिमला मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं। मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट तक पकाएं।
3.इसमें हरी मिर्च, नमक, धनिया पाऊडर, जीरा पाऊडर,  गर्म मसाला, लाल मिर्च तथा चिली फ्लेक्स डालकर अच्छे से मिलाएं।
4. इसके बाद हरे प्याज मिलाएं। अब इसमें चिकन कीमा डालकर अच्छे से मिलाएं।
5.इसे ढक्कन के साथ कवर करें और मध्यम आंच पर 15 मिनट तक पकाएं।
6.ढक्कन खोलें और इसे  अच्छी तरह हिलाएं। मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
7.इसे गैस से हटाएं और एक तरफ रख दें। एक मिश्रण कटोरे में 250 ग्राम मैदा,नमक, अजवायन डालें और इसे अच्छी तरह से मिलाएं।
8.अब पानी डालें और इसे नरम आटा गूंध लें। आटे को 20 मिनट के लिए रख दें।
9.आटे से छोटी रोटी बनाकर उसमें तैयार मिश्रण भरें और पोटली की तरह बनाएं।
10.इसके बाद इसे  डीप फ्राई करें। कैचअप के साथ परोसें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!