घर पर इस आसान तरीके से बनाएं Eggless Snowman Cupcakes

Edited By Updated: 20 Dec, 2019 03:57 PM

घर पर इस आसान तरीके से बनाएं Eggless Snowman Cupcakes...

साम्रगी
(कपकेक के लिए)
मैदा  - 200 ग्राम
पाउडर चीनी - 170 ग्राम
कोको पाउडर - 75 ग्राम
बेकिंग सोडा - 1 टीस्पून
बेकिंग पाउडर - 1/2 टीस्पून
नमक - 1/4 टीस्पून
गर्म पानी - 235 मि.ली
तेल - 120 मि.ली
सिरका - 2 टीस्पून
वेनिला एक्सट्रेक्ट - 1 टीस्पून
बटर - 50 ग्राम
आइसिंग शुगर - 100 ग्राम
वेनिला एसेंस - 1 चम्मच
क्रीम चीज़ - 50 ग्राम
व्हिप क्रीम - 200 ग्राम
सजावट के लिए
ब्लैक फॉन्डेंट - सजावट के लिए
ऑरेंज फॉन्डेंट  - सजावट के लिए
रेड फॉन्डेंट- सजावट के लिए
कसा हुआ नारियल- गार्निशिंग के लिए

बनाने की विधि
(कपकेक के लिए)
1. सबसे पहले एक बाउल में 200 ग्राम मैदा, 170 ग्राम पाउडर चीनी, 75 ग्राम कोको पाउडर, 1 टीस्पून बेकिंग सोडा, 1/2 टीस्पून बेकिंग पाउडर, 1/4 टीस्पून नमक डालें और इसे अच्छी तरह से मिलाएं।
2. फिर एक नए बाउल में 235 मि.ली गर्म पानी, 120 मि.ली तेल, 2 टीस्पून सिरका, 1 टीस्पून वेनिला एक्सट्रेक्ट डालें और इसे अच्छी तरह से मिलाएं।
3. अब तैयार मिक्सचर कोअच्छी तरह से मिलाने के बाद उसे कपकेक ट्रे में डालें।
4. फिर कपकेक ट्रे को ओवन में 350 ° F / 180 ° C पर प्रीहीट करें। 30 - 35 मिनट तक बेक करें।
5. इसके बाद इसे ओवन से निकालें और एक तरफ रख दें।

फ्रोस्टिंग के लिए
1. एक नए मिक्सिंग बाउल में 50 ग्राम मक्खन डालें और 100 ग्राम आइसिंग शुगर डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
2.  फिर इसमें एक टीस्पून वनीला एसेंस, 50 ग्राम क्रीम चीज़ डालकर अच्छे से मिलाएं, इसे एक तरफ रखें।
3. इसके बाद एक दूसरे बाउल में 200 00 ग्राम व्हिप क्रीम डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
4. अब, मक्खन मिश्रण डालें और फिर इसे अच्छी तरह से मिलाएं।
5. पाइपिंग बैग में सारा मिक्सचर भरे।

(स्नोमैन कप केक के लिए)
1.मार्शमैलो लें और इसे फोंडाण्ट से सजाएं।
2. कपकेक लें और इसे तैयार फ्रॉस्टिंग के साथ सजाएं।
3. इसके ऊपर मार्शमैलो रखें।
4. कसा हुआ नारियल के साथ गार्निश।
5. कपकेक को फॉन्डेंट से सजाएं।
6 कप केक बनकर तैयार है। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!