मेहमान आने पर बनाएं क्रीमी काजू इंडियन बटर पनीर

Edited By Updated: 04 Jan, 2019 05:00 PM

क्रीमी काजू इंडियन बटर पनीर -पनीर की खास डिश है जिसे आप पार्टी या खास मेहमान के आने पर बना सकते हैं।

 क्रीमी काजू इंडियन बटर पनीर -पनीर की खास डिश है जिसे आप पार्टी या खास मेहमान के आने पर बना सकते हैं। इसे कई तरह से बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

 
सामग्री
काजू - 100 ग्राम
नारियल का दूध - 50 मिलीलीटर
दही - 150 ग्राम
टमाटर प्यूरी - 30 ग्राम
नारियल तेल - 20 मिलीलीटर
पनीर - 300 ग्राम
नारियल तेल - 15 मिलीलीटर
प्याज - 100 ग्राम
लहसुन - 1 चम्मच
अदरक - 1 चम्मच
हल्दी - 1/2 चम्मच
करी पाऊडर - 2 चम्मच
गर्म मसाला - 2 चम्मच
लाल मिर्च - 1 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
थाई रेड चिल्ली सॉस पेस्ट - 2 चम्मच
नारियल का दूध - 80 मिलीलीटर
पानी - 150 मिलीलीटर
केसर - 15 
ब्लांच ब्रोकोली - 150 ग्राम
धनिया - 1 बड़ा चम्मच

तैयारी
1. सबसे पहले एक पैन लें। इसमें सूखे काजू मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए भूनें।
2. इसे गैस से हटाएं और ब्लेंडर में स्थानांतरित करें। नारियल का दूध, दही, टमाटर प्यूरी डालें और चिकनी पेस्ट तैयार कर एक तरफ रखें।
3.एक पैन में 20 मिलीलीटर नारियल का तेल गर्म करें। 300 ग्राम पनीर डालें और इसे तब तक भूनें जब तक यह चारों तरफ से सुनहरा भूरा न हो जाए।
4.इसे गैस से हटाएं और टिशू पेपर पर निकाल एक तरफ रख दें।
5.एक कड़ाही में 15 मिलीलीटर नारियल का तेल गर्म करें। 100 ग्राम प्याज भूनें।
6.फिर लहसुन तथा अदरक डालें और 1 - 2 मिनट के लिए पकाएं। 1/2 चम्मच हल्दी डालें और अच्छी तरह से हिलाएं।
7.अब इसमें 2 चम्मच करी पाऊडर, गर्म मसाला, लाल मिर्च तथा नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।
8.मध्यम गर्मी पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
9.2 चम्मच थाई रेड चिली पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
10.फिर, इसमें तैयार मिश्रण डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
11.मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट तक पकाएं।
12.80 मिलीलीटर नारियल का दूध  मिलाएं। 150 मिलीलीटर पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसे उबाल लें। अब इसमें तला हुआ पनीर तथा केसर मिलाएं।
13. मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
14. ब्रोकली डालें और अच्छी तरह मिलाएं। 1 बड़ा चम्मच धनिया डालें और फिर से मिलाएं।
15.मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें। धनिए के साथ गार्निश करें।
16.आपका पनीर तैयार है रोटी या नान के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!