एग मलाई करी बनाने में आसान

Edited By Updated: 16 Jan, 2019 05:25 PM

एग मलाई करी बनाने में आसान है।

 एग मलाई करी बनाने में आसान है। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्री
पानी - 1 लीटर
अंडे - 5
हल्दी - 1/4 चम्मच
तेल - 2 चम्मच
तेल - 30 मिलीलीटर
हरी इलायची - 3 
लौंग - 4  
काली इलायची - 1
दालचीनी - 1 इंच
तेज पत्ता- 1
लहसुन  पेस्ट - 1 चम्मच
अदरक पेस्ट - 1 चम्मच
हरी मिर्च - 1 चम्मच
प्याज पेस्ट - 250 ग्राम
टमाटर प्यूरी - 260 ग्राम
हल्दी - 1/4 चम्मच
लाल मिर्च - 1/2 चम्मच
धनिया पाऊडर - 1 1/2 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
जीरा पाऊडर - 1 चम्मच
पानी - 200 मिलीलीटर
नारियल का दूध - 250 मिलीलीटर
मेथी के सूखे पत्ते - 1 चम्मच
धनिया - गार्निश के लिए

तैयारी
1. एक पैन में 1 लीटर पानी उबालें, 5 अंडे डालकर 8 -10 मिनट तक उबालें।
2. इसके बाद इसे बर्फ वाले पानी में डालकर 5 मिनट रख दें।
3. अब छील कर हल्दी मिलाएं।  फिर  एक पैन में 2 चम्मच तेल गर्म करें, उबले अंडे डालें और इसे 2 - 3 मिनट के लिए भूनें।
4. एक पैन में 30 मिलीलीटर तेल गर्म करें। इसमें हरी इलायची, लौंग, काली इलायची, दालचीनी स्टिक तथा तेज पत्ता डालकर 2-3 मिनट के लिए भूनें।
5. अब इसमें लहसुन-अदरक का पेस्ट तथा हरी मिर्च डालें। 250 ग्राम प्याज का पेस्ट डालें और 5 - 7 मिनट तक पकाएं।
6. अब टमाटर प्यूरी डालें और 4 - 5 मिनट पकाएं।
7. फिर हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाऊडर, नमक तथा जीरा पाऊडर डालकर अच्छे से मिलाएं।
8. 200 मिलीलीटर पानी डालें और 2 मिनट तक पकाएं।
9. अब 250 मिलीलीटर नारियल का दूध डालें और इसे अच्छी तरह मिलाएं।
10. अंडे डालकर 3 - 5 मिनट तक पकाएं।
11. फिर इसमें सूखी मेथी की पत्तियां डालें और अच्छी तरह मिलाएं। धनिए के साथ गार्निश करें। परोसें।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!