स्वादिष्ट चटपटा व्यंजन है अचार-जरुर करें ट्राई

Edited By Sonia Goswami,Updated: 04 Mar, 2019 12:22 PM

अचार बहुत से फलों एवं मसालों से बना एक स्वादिष्ट चटपटा व्यंजन है। जो प्राय: दूसरे पकवानों के साथ खाया जाता है।

अचार बहुत से फलों एवं मसालों से बना एक स्वादिष्ट चटपटा व्यंजन है। जो प्राय: दूसरे पकवानों के साथ खाया जाता है। पूरे भारतवर्ष के रसोई में अचार का अद्वितीय स्थान है। हिन्दुस्तान में अचार के अनेका-नेक
प्रकार फलों एवं शब्जियों से बनाए जाते है। जानते हैं तीन तरह के आचार की विधि।

लहसुन का अचार

सामग्री
गन्ने का सिरका - 300 मिलीलीटर
गुड़ - 370 ग्राम
तेल - 50 मिलीलीटर
अजवायन- 2 टी स्पून
राई - 1 बड़ा चम्मच
अदरक - 2 चम्मच
लहसुन - 800 ग्राम
नमक - 2 चम्मच
काला नमक - 2 चम्मच
लाल मिर्च - 2 चम्मच
जीरा पाउडर - 2 चम्मच
धनिया पाउडर - 2 चम्मच
गर्म मसाला - 2 चम्मच


तैयारी
-सबसे पहले एक कड़ाही में 300 मिलीलीटर गन्ने का सिरका, 370 ग्राम गुड़ डालें और लगातार चलाते रहें
जब तक कि गुड़ पूरी तरह से घुल न जाए। इसे साईड पर रख दें।
-इसके बाद एक भारी कड़ाही में 50 मिलीलीटर तेल गर्म करें। इसमें अजवायन, राई,अदरक डालें और 1 -
2 मिनट तक हिलाएं। फिर लहसुन डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।  नमक, काला नमक,  लाल मिर्च,
जीरा पाऊडर,  धनिया पाऊडर तथा गर्म मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
-अब  इसमें तैयार सॉस डालें और अच्छे से मिलाएं। उबाल लें।
-ठंडा होने दें। एक एयरटाइट कंटेनर में परोसें या स्टोर करें।
---------------------------

मिक्स वेज अचार

सामग्री
फूलगोभी - 900 ग्राम
शलजम - 490 ग्राम
गाजर - 480 ग्राम
गन्ने का सिरका - 300 मिलीलीटर
गुड़ - 370 ग्राम
तेल - 50 मिलीलीटर
अजवायन - 2 चम्मच
लहसुन - 2 बड़े चम्मच
अदरक - 2 बड़े चम्मच
नमक - 2 चम्मच
काला नमक - 2 चम्मच
लाल मिर्च - 2 चम्मच
धनिया पाऊडर - 2 चम्मच
गर्म मसाला - 2 चम्मच
तैयारी

-सबसे पहले फूलगोभी, शलजम तथा गाजर को टुकड़ों में काट लें।
-कड़ाही लें, उसमें 300 मिलीलीटर गन्ने का सिरका, 370 ग्राम गुड़ डालें और लगातार चलाते रहें जब तक
कि गुड़ पूरी तरह से घुल न जाए। फिर साइड पर रख दें।
-एक भारी कड़ाही में 50 मिलीलीटर तेल गर्म करें। इसमें अजवायन, लहसुन तथा अदरक डालें और 1 - 2
मिनट तक हिलाएं। फिर इसमें गोभी, शलजम और गाजर डालें। अच्छे से मिलाएं।
-इसमें  नमक, काला नमक, लाल मिर्च, धनिया पाऊडर तथा गर्म  मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं।
-अब, इसमें तैयार सॉस डालें और अच्छे से मिलाएं। उबाल लें। ठंडा होने दें।
- एयरटाइट कंटेनर में परोसें या स्टोर करें।
---------------------------

जिमिकंद का अचार

सामग्री

जिमिकंद  - 780 ग्राम
तलने के लिए तेल
गन्ने का सिरका - 300 मिलीलीटर
गुड़ - 370 ग्राम
तेल - 50 मिलीलीटर
अजवायन- 2 चम्मच
लहसुन - 2 बड़े चम्मच
अदरक - 2 बड़े चम्मच
नमक - 2 चम्मच
काला नमक - 2 चम्मच
लाल मिर्च - 2 चम्मच
धनिया पाऊडर - 2 चम्मच
गर्म मसाला - 2 चम्मच

तैयारी

-सबसे पहले जिमिकंद को टुकड़ों में काट लें। कड़ाही में तेल गर्म करें और इन्हें सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करें।
-इसे गैस से हटाएं और इसे टिशू पेपर पर सूखा दें।
-एक गहरी कड़ाही लें। उसमें  गन्ने का सिरका तथा गुड़ डालकर हिलाएं। ठंडा होने दें।
-एक भारी कड़ाही में 50 मिलीलीटर तेल गर्म करें,अजवायन, लहसुन,अदरक डालें और 1 - 2 मिनट तक हिलाएं।
-फिर तला हुआ जिमिकंद  डालें और इसे अच्छी तरह से मिलाएं। इसमें नमक, काला नमक, लाल मिर्च, 2  धनिया पाऊडर, गर्म मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं।
-अब इसमें तैयार सॉस डालें और अच्छे से मिलाएं। उबाल लें। इसे ठंडा होने दें।
-एयरटाइट कंटेनर में परोसें या स्टोर करें।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!