हरा भरा कबाब विद ग्रेवी लाजवाब रेसिपी

Edited By Updated: 01 Mar, 2019 01:03 PM

हरा भरा कबाब विद ग्रेवी लाजवाब रेसिपी जिसे सभी पसंद करते हैं।

हरा भरा कबाब विद ग्रेवी लाजवाब रेसिपी जिसे सभी पसंद करते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्री
चना दाल - 110 ग्राम
पानी - 300 मिलीलीटर
लहसुन - 1 टेबल स्पून
अदरक - 1 टेबल स्पून
हरी मिर्च - 1 टेबल स्पून
पानी - 400 मिलीलीटर
पालक - 115 ग्राम
हरी मटर - 85 ग्राम
कसा हुआ पनीर - 120 ग्राम
नमक - 1 टेबल स्पून
गर्म मसाला - 1 टी स्पून
चाट मसाला - 1 टी स्पून
ब्रेड क्रम्ब्स - 40 ग्राम
मैदा - 2 टेबल स्पून
कॉर्न फ्लोर - 1 टेबल स्पून
तलने के लिए तेल
पानी - 1 लीटर
पालक - 280 ग्राम
मेथी के पत्ते - 120 ग्राम
तेल - 2 टेबल स्पून
प्याज - 160 ग्राम
लहसुन - 1 टेबल स्पून
हरी मिर्च का पेस्ट - 1 टी स्पून
मिश्रित प्यूरी
गर्म मसाला - 1 टी स्पून
नमक - 1 टी स्पून
ताजा क्रीम - 100 ग्राम
पानी - 100 मिलीलीटर

तैयारी
-सहसे पहले एक कटोरी में चला दाल को  300 मिलीलीटर पानी में 1 घंटे के लिए भिगोएं।
-प्रेशर कुकर में लहसुन, अदरक, हरी मिर्च तथा पानी डालकर 2 सीटी आने तक पकाएं।
-इसे गैस से हटाएं और ब्लेंडर में स्थानांतरित करें, पालक तथा मटर डालें और पेस्ट बनाएं।
-इसे बाऊल में निकालें। 120 ग्राम कसा हुआ पनीर, नमक, गर्म मसाला, चाट मसाला, ब्रेड क्रम्ब्स,मैदा तथा कॉर्न फ्लोर डालें और सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं।
-अपने हाथ पर कुछ मिश्रण लें और इसे टिक्की में आकार दें।
-एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और इन्हें तब तक फ्राई करें, जब तक यह चारों तरफ से भूरा और खस्ता न हो जाए।
- अब्सॉर्बेंट पेपर पर इसे सूखाएं और एक तरफ रख दें।
-एक भारी कड़ाही में 1 लीटर पानी गर्म करें। इसमें 280 ग्राम पालक, 120 ग्राम मेथी के पत्ते डालकर अच्छे से मिलाएं। उबाल लें।
-इसे पानी से निकालें और इसे एक ब्लेंडर में स्थानांतरित करें। चिकनी प्यूरी बनाएं।
-2 बड़े चम्मच तेल को एक भारी कड़ाही में गर्म करें। इसमें प्याज डालें और पारदर्शी होने तक या सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
-एक बड़ा चम्मच लहसुन, हरी मिर्च का पेस्ट डालें और एक मिनट तक हिलाएं।
-फिर, इसमें मिश्रित प्यूरी डालें और इसे अच्छी तरह से मिलाएं।
-1 चम्मच गर्म मसाला,1 चम्मच नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।
-100 ग्राम ताजा क्रीम मिलाएं। इसे उबाल लें। अब, इसमें पका हुआ कबाब डालकर अच्छे से मिलाएं।
- मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें। आपकी रेसिपी तैयार है। गर्मा गर्म परोसें।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!